फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: 22 vehicles challaned, fined 70 thousand

यूपी: बिना मास्क के बाहर निकले तो होगी बड़ी कार्रवाई, 22 वाहनों के काटे चालान, 70 हजार जुर्माना लगाया

Wed, 21 Apr 2021 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 21 Apr 2021 01:33 AM IST
सार

सहारनपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए परिवहन विभाग ने बिना मास्क व क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले वाहनों के चालान काटे गए।

विज्ञापन
Saharanpur News: 22 vehicles challaned, fined 70 thousand
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए परिवहन विभाग ने बिना मास्क व क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले वाहनों (टेंपो, ऑटो) के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 22 वाहनों के चालान काटे गए और 70 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन


अमर उजाला ने मंगलवार के ही अंक में यह मुद्दा प्रमुखता से प्रकाशित किया। क्योंकि कोरोना संक्रमण बढ़ने के बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं और थ्री व्हीलरों में क्षमता से ज्यादा सवारियां बैठाई जा रही हैं।
विज्ञापन


इसी के चलते मंगलवार को संभागीय परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। एआरटीओ प्रवर्तन आरपी मिश्रा ने विभाग की टीम के साथ दिल्ली रोड, अंबाला रोड व देहरादून रोड पर बिना मास्क व क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले टेंपो व टैक्सी चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। चालकों को सख्त हिदायत भी दी गई कि सवारियों को बगैर मास्क ना बैठाएं और खुद भी मास्क अनिवार्य रूप से पहनें और क्षमता से ज्यादा सवारियां ना बैठाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: तेजी से बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा, श्मशान घाटों पर अव्यवस्था का आलम, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

एआरटीओ आरपी मिश्रा ने बताया कि चेकिंग अभियान में 22 टेंपो व टैक्सी के चालान काटे गए और 70 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि बढ़ते कोरोना के मामलों के मद्देनजर बिना मास्क व क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: भयावह स्थिति: कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पश्चिमी यूपी में एक दिन में मिले 2588 नए मरीज, लोगों में फैल रही दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed