फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   22 lakh stolen in Deoband, family had gone to visit Vaishno Devi

Saharanpur News: देवबंद में 22 लाख की चोरी, वैष्णो देवी के दर्शन को गया था परिवार

Wed, 24 Dec 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 24 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
22 lakh stolen in Deoband, family had gone to visit Vaishno Devi
देवबंद। नगर की वेद विहार कॉलोनी में चोरों ने मकान के ताले तोड़कर आभूषण और नकदी समेत करीब 22 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार मकान को बंद कर मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गया था। उन्हें पड़ोसियों से चोरी की सूचना मिली।
विज्ञापन

वेद विहार कॉलोनी निवासी रविंद्र 20 दिसंबर को परिवार के सभी सदस्यों को साथ लेकर मां वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन के लिए गए थे। इस दौरान चोरों ने मकान के ताले तोड़कर वहां से सोने और चांदी के आभूषण और 70 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पड़ोसी आशुतोष गुप्ता ने ताला टूटा देखा तो उन्होंने फोन कर रविंद्र को इसकी सूचना दी। मंगलवार को देवबंद पहुंचे रविंद्र ने पुलिस को बताया कि चोर घर में रखे करीब 21 लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण व 70 हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। बताया कि डेढ़ माह पूर्व बेटे मनीष की शादी हुई थी, सभी रस्मों को पूरा कर वह वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन के लिए गए थे। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है, शीघ्र ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

----------
चोरों ने पहले गुटखा खाई फिर घर खंगाला
वेद विहार में हुई चोरी की वारदात को चोरों ने बहुत ही फुर्सत के साथ अंजाम दिया। पीड़ित रविंद्र के मुताबिक घर के भीतर गुटखे के खाली पाउच पड़े मिले। जिससे साफ है चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देकर गए। वहीं, चोरी की इस वारदात से पुलिस गश्त की पोल भी खुली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
ताला पड़ोसियों के दरवाजे पर लटकाया
चोरों ने रविंद्र के घर के मुख्यद्वार पर लगा ताला तोड़कर उसके बराबर में बने आशुतोष के मकान के बाहर के दरवाजे पर लटका दिया। सवेरे उठे आशुतोष जब बाहर निकलने लगे तो दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने जैसे तैसे कर ताला हटाया और दरवाजा खोला। आशुतोष ने बताया कि पहले वह इसे की शरारत समझे, लेकिन बाद में उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने यह भी बताया कि पड़ोसी होने के बावजूद उन्हें भी रविंद्र के वैष्णो देवी जाने की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed