फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   22 crore rupees came into the accounts of 75 thousand women of the district.

Saharanpur News: जिले की 75 हजार महिलाओं के खाते में आए 22 करोड़ रुपये

Tue, 30 Sep 2025 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
22 crore rupees came into the accounts of 75 thousand women of the district.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले की 75 हजार से अधिक निराश्रित महिलाओं के खाते में पेंशन योजना की दूसरी किस्त भेजी जा चुकी है। कुल 22 करोड़ रुपये से अधिक जनपद की महिलाओं के हिस्से में आए हैं।
सरकार निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत हर महीने एक हजार रुपये की पेंशन देती है। शासन ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी किस्त जारी की है। इससे जिले की 75,578 महिला लाभार्थियों को फायदा मिला है। योजना की पारदर्शिता के लिए सीधे महिलाओं के खाते में राशि भेजी जाती है। पहली किस्त अप्रैल में जारी की गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद दूसरी किस्त जारी की है। शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र महिला इस योजना के लाभ से वंचित न रहे। पात्र महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं। योजना के तहत आवेदक महिला उत्तर प्रदेश की स्थाई निवासी हो। उसकी या परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदक के पति की मृत्यु समेत अन्य पात्रताएं हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि योजना के तहत पात्र महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है। आवेदन ऑनलाइन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed