{"_id":"66ca49ccc3108a636a0e7ff4","slug":"21744-registered-14409-appeared-7335-skipped-the-exam-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-130004-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 21744 पंजीकृत, 14409 हुए शामिल, 7335 ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 21744 पंजीकृत, 14409 हुए शामिल, 7335 ने छोड़ी परीक्षा
Sun, 25 Aug 2024 02:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस भर्ती के दूसरे दिन सिपाही बनने को प्रथम पाली में पाली में 65.92 प्रतिशत और द्वितीय पाली में 66.61 में अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी है। इसके तहत 21744 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने थे, जिनका पंजीकरण हुआ था। इनमें 7335 अनुपस्थित रहे, जबकि 14409 ने परीक्षा दी। पुलिस द्वारा कड़ी चौकसी बरती गई।
महानगर के 25 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा हुई। प्रथम पाली में सुबह दस से 12 बजे और द्वितीय पाली में दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चली। सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। अभ्यर्थियों को सिर्फ एडमिट कार्ड, एक आईडी और दो पैन ले जानने की अनुमति रही। अभ्यर्थियों के हाथों में बंधे धागे, जूते, जुराब, हाथ में कड़े उतरवाए गए। महिला अभ्यर्थियों के जेवरात भी उतरवाए गए। पहली पाली में 10872 पंजीकृत थे, जिसमें 7167 ने परीक्षा दी और 3705 गैरहाजिर रहे। इसी तरह दूसरी पाली में भी 10872 पंजीकृत थे, जिसमें 7242 परीक्षा में शामिल हुए और 3630 ने परीक्षा छोड़ दी।
-- --
जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया निरीक्षण
जिलाधिकारी मनीष बंसल और एसएसपी जिलाधिकारी रोहित सिंह सजवाण ने परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज सहित कई परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उपस्थित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होने प्रधानाचार्य कक्ष में बने कंट्रोल रूम से भी स्थिति को चेक किया। उन्होंने कहा यदि परीक्षा केंद्र के आसपास कोई संदिग्ध दिखाई दे तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
-- --
चलवाई गईं स्पेशल ट्रेनें
सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने अभ्यर्थियों के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर दो स्पेशल परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलवाई हैं। इन ट्रेनों में आठ-आठ कोच हैं। सहारनपुर रेलवे स्टेशन से शाम 05ः20 बजे एक ट्रेन रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद, धामपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, तिलहर, शाहजहांपुर, हरदोई होते हुए बालामऊ तक जाएगी। दूसरी ट्रेन मुरादाबाद से दोपहर 01ः15 बजे चलकर धामपुर, नजीबाबाद, लक्सर, रुड़की होते हुए सहारनपुर पहुंचेगी। वहीं, परीक्षा खत्म होने के बाद घंटाघर, अंबाला रोड, देहरादून रोेड, कोर्ट रोड पर नेहरू मार्केट में जाम लगा, जिसकी वजह से गर्मी में लोगों को परेशान होना पड़ा है। हालांकि शाम को तीन ओर ट्रेनें चलवाई गई।