फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   21614 people got the vaccine vaccinated

21614 लोगों ने लगवाया वैक्सीन का टीका

Wed, 23 Jun 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
21614 people got the vaccine vaccinated
कुम्हारहेड़ा व गांव बिडवी में वेक्सिनेशन सेंटर का निरीक्षण करते आयुष मंत्री डा धर्म सिंह सैनी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान के क्रम में मंगलवार को जिले के 21614 लोगों ने केंद्रों पर पहुंचकर मंगल टीका लगवाया। इनमें 20963 ने पहली तथा 651 ने दूसरी डोज ली।
विज्ञापन

मंगलवार के टीकाकरण के लिए जिले में 187 बूथ बनाए गए थे। देवबंद में 31, साढ़ौली कदीम में 27, सहारनपुर शहर में 26, सरसावा में 24, रामपुर मनिहारान में 23, सुन्हेटी खड़खड़ी में 17, मुजफ्फराबाद, पुवांरका में सात तथा नानौता, नकुड़, नागल, गंगोह में छह-छह बूथ बनाए गए। पहली डोज के लिए पंजीकृत 27590 के सापेक्ष 20963 लोगों ने टीका लगवाया। दूसरी डोज के लिए 200 लोगों के सापेक्ष 651 लोग टीका लगवाने पहुंचे। उधर, चार ब्लॉकों रामपुर मनिहारान, सरसावा, देवबंद और साढौली कदीम में चल रहे पायलेट अभियान में 12319 लोगों को पहली तथा 111 लोगों को दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन

दो संक्रमित मिले, अब 73 एक्टिव मरीज
सहारनपुर। जनपद में मंगलवार को दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले। इसके बाद जनपद में अभी तक मिले कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 33085 पर पहुंच गया है। उधर, मंगलवार को 29 कोरोना मरीज ठीक हुए। जिनके बाद जनपद में एक्टिव मरीजों की संख्या 73 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed