फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अक्षय की बल्लेबाजी ने दिलाई रायल एकेडमी को जीत

अक्षय की बल्लेबाजी ने दिलाई रायल एकेडमी को जीत

Fri, 18 Jan 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
अक्षय की बल्लेबाजी ने दिलाई रायल एकेडमी को जीत
अक्षय की बल्लेबाजी ने दिलाई रायल एकेडमी को जीत
विज्ञापन

सहारनपुर। डाक्टर भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय अंडर 19 जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन स्टेडियम ब्लू और रायल क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ, जिसमें रायल एकेडमी ने जीत दर्ज की।

यह प्रतियोगिता क्रिकेटर सचिन राठौर और लक्ष्य की स्मृति में आयोजित कराई गई। इन दोनों खिलाड़ियों की एक माह पूर्व हादसे में मौत हो गई थी। प्रतियोगिता के शुरू होने से पहले क्रिकेट संघ की तरफ से श्रद्धांजलि दी गई। उद्घाटन जीआरपी इंस्पेक्टर राशिद अली और हकीम आसिफ ने किया। टॉस जीतने पर स्टेडियम ब्लू टीम ने पहले बल्लेबाजी कर सात विकेट खोकर 102 रन बनाए, जिसमें अनिल ने 17, दक्ष और अभिषेक ने 16-16 रन बनाए। रायल एकेडमी की तरफ से गेंदबाज सार्थक ने तीन, कुलदीप और गौतम ने 2-2 विकेट लिए। इसके जवाब में रायल क्रिकेट एकेडमी ने 19.4 ओर में आठ विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। अक्षय ने सर्वाधिक 36 रन बनाए, जबकि आयुष ने 19 रन का सहयोग दिया। स्टेडियम ब्लू के गेंदबाज सफाकत ने तीन, अनिल ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अक्षय को चुना गया। मैच में नदीम अहमद और जुल्फिकार अंपायर रहे ,जबकि तनवीर अहमद स्कोरर रहे। इस दौरान पुरातन छात्र परिषद जेवी जैन कॉलेज के अध्यक्ष विनीत मित्तल, मुकेश गोयल, राजेश आर्य, डाक्टर अशोक कुमार गुप्ता, बिलाल अहमद, भावना तोमर, ऋषि चौधरी, फुरकान अहमद, अखिलेश, अरविंद, नवनीत, साक्षी आदि मौजूद रहे। संचालन डाक्टर संदीप गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed