{"_id":"5c12ae1c42c7925d740d99a8","slug":"21544728092-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजना के डीपीआर में मानकों का रखें विशेष ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजना के डीपीआर में मानकों का रखें विशेष ख्याल
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना को लेकर वाराणसी में हुई दो दिवसीय बैठक में सहारनपुर को योजना का डीपीआर तैयार करने में मानकों का विशेष ख्याल रखने के निर्देश मिले हैं। साथ ही डीपीआर को दिसंबर माह में ही पूर्ण कर लेने को भी कहा गया है, जिससे योजना के तहत होने वाले कार्यों पर अमल हो सके। दिशा निर्देशों के अनुरूप डीपीआर तैयार करने में गति दी गई है।
वाराणसी में हुई बैठक में योजना में शामिल प्रदेश के सभी शहरों के योजना से जुड़े अधिकारियों को बुलाया गया था। सहारनपुर से योजना के नोडल अधिकारी/एक्सईएन (निर्माण) नगर निगम आलोक श्रीवास्तव पहुंचे थे। उच्चाधिकारियों ने एक-एक शहर के प्रतिनिधि से योजना की प्रगति और समस्याओं के बारे में पूछा। सहारनपुर की ओर से पहुंचे नोडल अधिकारी ने अधिकारियों को बताया कि सहारनपुर का चयन चौथे चरण में हुआ है। वर्तमान में डीपीआर बनाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने योजना के प्रस्ताव की मुख्य बिंदुओं को भी अधिकारियों के समक्ष रखा। उच्चाधिकारियों ने डीपीआर में स्टैंडर्ड यानी मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत होने वाले कार्य ऐसे हों, जिनसे लगे कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत कुछ विशेष और नया कार्य हुआ है। इसके साथ ही डीपीआर बनाने का कार्य भी दिसंबर माह में कंपलीट करने के निर्देश भी सहारनपुर को दिए गए हैं।
----------------
स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत वाराणसी में हुई दो दिन की बैठक में हम पहुंचे थे। वहां उच्चाधिकारियों ने हमसे योजना की प्रगति के बारे में पूछा। साथ ही समस्याएं भी जानीं। अधिकारियों ने योजना के तहत होने वाले कार्यों में स्टैंडर्ड तय करने और डीपीआर तैयार करने में गति लाने को कहा है। हमें उम्मीद है कि हम दिसंबर माह में डीपीआर तैयार कर लेंगे।
विज्ञापन
आलोक श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी, स्मार्ट सिटी सहारनपुर।