{"_id":"5c00320cbdec2241c7692567","slug":"21543516684-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीओ के डांटने से लाइनमैन की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीओ के डांटने से लाइनमैन की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मंडी बिजलीघर में तैनात संविदा कर्मी ने बिजलीघर के एसडीओ पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। सहयोगी कर्मचारियों एवं परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
मंडी बिजलीघर में तैनात लाइनमैन राव जमील का आरोप है कि मंडी बिजलीघर के एसडीओ रब्बान अली बृहस्पतिवार दोपहर उसे बार-बार फोन पर धमकी दे रहे थे और काम न करने का आरोप लगाकर गाली गलौज कर रहे थे। कई बार उन्होंने उसे फोन पर धमकाया। जिससे वह परेशान हो गया। कुछ देर बाद चक्कर आने लगे और वह बेेेहोश हो गया। उसे सहयोगी कर्मचारियों और परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। राव जमील का कहना है कि रब्बान अली उसे बेवजह परेशान कर रहे हैं।
-- आरोप गलत है
एसडीओ रब्बान अली का कहना है कि राव जमील को काम करने के लिए कहा गया, लेकिन काम को टाल रहा है। कुछ दिन पूर्व मीटर उतारने के निर्देश दिए गए थे। रिपोर्ट दी गई कि उसने मीटर उतार दिया है। इसकी रिपोर्ट उन्होंने भी अपने उच्चाधिकारियों को भेज दी, लेकिन मौके पर जाकर देखा तो मीटर लगा हुआ मिला। इस पर उसे सिर्फ डांटा गया। गाली गलौज करने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
-- मामले की जांच कराएंगे
अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि सिर्फ काम के लिए कहने पर तबियत खराब होना समझ से परे है। वह इस मामले की जांच कराएंगे। जिसकी गलती होगी कार्रवाई की जाएगी।