फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महापंचायत में पांच तक आमरण अनशन न करने का निर्णय

महापंचायत में पांच तक आमरण अनशन न करने का निर्णय

Thu, 22 Nov 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
महापंचायत में पांच तक आमरण अनशन न करने का निर्णय
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। जिलाधिकारी के आश्वासन पर किसानों ने महापंचायत में आमरण अनशन पांच दिसंबर तक न किये जाने का निर्णय लिया। वक्ताओं ने कहा कि यदि पांच दिसंबर तक प्रशासन ने मिल गेट न खोला तो वे छह दिसंबर को फिर महापंचायत कर आगे की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन

पिछले चार वर्षों से बंद पड़ी यमुना खादर एवं घाड़ क्षेत्र की एक मात्र औद्योगिक इकाई शाकंभरी शुगर मिल टोडरपुर को चालू कराये जाने की मांग को लेकर क्षेत्र के गन्ना किसानों का 20 अक्तूबर से लगातार धरना जारी है। बुधवार को मिल गेट पर आयोजित किसानों की महापंचायत में सर्वसम्मति से तय किया गया कि पांच दिसंबर तक किसान आमरण अनशन शुरू नहीं करेंगे। धरना लगातार जारी रहेगा। यदि पांच दिसंबर तक प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई जाती है तो छह दिसंबर को पुन मिल गेट पर मिल बंदी से प्रभावित सभी 356 गांवों के किसानों की महापंचायत कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

इससे पूर्व सहारनपुर में डीएम से किसान प्रतिनिधि मंडल की हुई वार्ता की जानकारी देते हुए किसान नेता चौ. ताहिर, चौ. हाशिम, चेयरमैन जाफर चांदमियां, ओमी पंवार आदि ने बताया कि डीएम ने पांच दिसंबर तक मिल गेट खोले जाने एवं मिल में मरम्मत कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया है। साथ ही तब तक आमरण अनशन न किये जाने की अपील की है। प्रतिनिधिमंडल में सतीश शर्मा, राजेश प्रधान, देवीसिंह, दिलशाद पंवार, बिरमपाल काम्बोज, वीरेंद्र सिंह, अनवर, श्यामसिंह आदि शामिल रहे। महापंचायत में किसानों ने तय किया कि पांच दिसंबर तक लगातार क्षेत्र के एक एक गांव के किसान बारी बारी से 24 घंटे के लिए धरने पर बैठेंगे। 15 दिन चलने वाले धरने के लिए 15 गांवों की सूची धरना स्थल पर चस्पा कर दी गई। धरने पर बैठने वाले किसानों को चाय नाश्ता, भोजन एवं बिस्तर टोडरपुर एवं चकों के ग्रामीणों ने लगातार मुहैया कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर चौ. सितम सिंह, बुद्धसिंह प्रधान, दर्शनलाल, यशविंद्र, राजेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, वीरेंद्र बेदी, चमेल सिंह सैनी, बिरमपाल काम्बोज, शिकलचंद, चौ. रामपाल सिंह पंवार, पद्मप्रकाश शर्मा, दिलशाद प्रधान, चौ. आकिल, नारायण सिंह, सुरेशपाल, चौ. अनवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed