फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   टोडरपुर चीनी मिल पर 28 वें दिन भी धरना जारी

टोडरपुर चीनी मिल पर 28 वें दिन भी धरना जारी

Sat, 17 Nov 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
टोडरपुर चीनी मिल पर 28 वें दिन भी धरना जारी
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। चीनी मिल को चलाए जाने की मांग को लेकर किसानों का धरना 28 वें दिन भी लगातार जारी है। मिल बंदी से प्रभावित 356 गांवों के किसान अब मिल चालू कराये जाने की मांग को लेकर आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है।
विज्ञापन

पिछले चार वर्षों से बंद पड़ी क्षेत्र की एक मात्र औद्योगिक इकाई शाकंभरी शुगर मिल टोडरपुर को चालू कराये जाने की मांग को लेकर क्षेत्र के गन्ना किसानों का पिछले 28 दिनों से धरना जारी है। मिल बंदी से प्रभावित 356 गांवों के किसान मिल चालू कराये जाने को लेकर अब आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें अब जिलाधिकारी के 20 नवंबर के आश्वासन की प्रतीक्षा है। यदि शासन द्वारा 20 नवंबर तक कोई फैसला नहीं लिया जाता तो 21 नवंबर से किसान उग्र आंदोलन का बिगुल बजाएंगे तथा धरनास्थल पर सभी 356 गांवों के किसान परिवार सहित आमरण अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि 90 वर्षीय किसान दर्शनलाल काम्बोज ने पूर्व में ही चेतावनी दी है कि यदि मिल चालू नहीं कराई गई तो वे सार्वजनिक स्थल पर आत्मदाह करेंगे। जिसका जिम्मेदार स्वयं प्रशासन होगा। दर्शनलाल की पिछले दिनों भी आमरण अनशन पर बैठने के चलते दो बार तबीयत बिगड़ी थी। दर्शनलाल को धरना स्थल से चिकित्सालय पहुंचाने के लिए प्रशासन को भारी मशक्कत करनी पड़ी थी। धरना स्थल पर दर्शन लाल, वीरेंद्र बेदी, चमेल सिंह सैनी, बिरमपाल काम्बोज, देवी सिंह, इलमचंद, सतीश शर्मा, पद्म प्रकाश शर्मा, चौ. रामपाल सिंह, सुरेशपाल, रणजीत सिंह, शोभाराम भगत, हाजी मुकर्रम, इकराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed