{"_id":"5bba5a5f867a55272868ebfc","slug":"21538939487-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ ने यमुना में छापेमारी कर पकड़ा अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ ने यमुना में छापेमारी कर पकड़ा अवैध खनन
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। सीओ ने पुलिस टीम के साथ छापा मारकर यमुना नदी के बरथा घाट पर हो रहे खनन को पकड़ा है। मौके से खनन माफिया वाहन लेकर भागे तो दो ट्रैक्टर ट्रालियां फंस गई। पुलिस ने एक के चालक को दबोच लिया और वाहनों को जब्त कर लिया है।
सीओ ब्रह्मपाल सिंह ने रविवार को कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर चेतराम शर्मा को साथ लेकर यमुना नदी के बरथा घाट पर छापा मारा। मौके पर यूपी की सीमा में बड़े पैमाने पर अवैध खनन कर खनिज ट्रैक्टर ट्रॉलियों एवं डंपरों में भरा जा रहा था। पुलिस को देखते ही खनन करने वाले अपने वाहनों, जेसीबी व पोकलैंड मशीनें को लेकर हरियाणा की तरफ भाग गए। खनिज से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को धंसने पर उनके चालक उन्हें छोड़ कर भागने लगे, जिनमें से एक चालक को पुलिसकर्मियों ने पीछा करने के बाद पकड़ लिया। धंसी हुई ट्रालियों के नहीं निकलने पर सीओ ने ट्रैक्टरों को उनसे अलग करा लिया और उन्हें कोतवाली भिजवा दिया। सीओ ने बताया, कि जेसीबी की व्यवस्था कर ट्रालियों को निकलवाकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।