फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ढूंढे नहीं मिल रहे है शराब के दुकानों के ठेकेदार

ढूंढे नहीं मिल रहे है शराब के दुकानों के ठेकेदार

Thu, 27 Sep 2018 12:26 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
ढूंढे नहीं मिल रहे है शराब के दुकानों के ठेकेदार
सहारनपुर। मंडल के तीन जिलों में अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानों के लिए ठेकेदार ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। आबकारी महकमा अब चौथी बार यानि अंतिम बार 60 दुकानों आवंटन के लिए लाटरी डालने की तैयारी में है। सूत्रों की माने तो पर्दे के पीछे से तो काफी लोगों ठेका लेने की जुगत में लगे है, क्योंकि सामने आने पर उन्हें काला धन पकड़ने का डर सता रहा है। विभागीय अधिकारी भी इस तथ्य को नहीं नकार रहे हैं। बड़ी बात यह है कि इतनी संख्या में दुकानों का आवंटन न होने के बावजूद भी राजस्व में इस साल 34 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन

मंडल के तीन जिलों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिले में 818 शराब की दुकानें हैं। इनमें देसी की 442, अंग्रेजी की 179, बीयर की 173 और 14 मॉडल शॉप है। इनमें से अभी 60 दुकानों का आवंटन नहीं हो पाया है। मुजफ्फरनगर में अंग्रेजी और देसी की दो, शामली में आठ देसी और एक बीयर की दुकान शामिल हैं। बाकी दुकानें सहारनपुर जिले की है। आबकारी महकमा इन ठेकों के लिए पहले तीन बार आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर चुका है, लेकिन इन ठेकों के लिए आवेदन न होने के कारण उनका आवंटन नहीं हो सका है। इस वित्तीय वर्ष के छह माह बीत चुके हैं। आबकारी महकमा इन दुकानों के आवंटन के लिए चौथी बार लाटरी डालने की तैयारी में लगा है। आबकारी सूत्रों के मुताबिक दुकान लेने वाले तो काफी लोग है, मगर नंबर वन में भुगतान करने की स्थिति में वह इनकम टैक्स विभाग की नजर में आने का डर सता रहा है, क्योंकि अधिकांश ने अपनी संपत्ति को कम दर्शाया है। इन ठेकों के आवंटन के बाद जिले में पिछले साल के मुकाबले राजस्व में कमी के बजाए वृद्धि हुई हैं। इस कारण भी आबकारी अधिकारियों को ठेके के आवंटन को लेकर ज्यादा दबाव नहीं है।
विज्ञापन

-------------
मंडल में बढ़ा 34 प्रतिशत राजस्व
सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों में भले ही आधा वित्तीय वर्ष पूरा होने के बाद 60 ठेकों का आवंटन नहीं हो पाया हो, लेकिन राजस्व में पिछले साल के मुकाबले राजस्व में 34 प्रतिशत वृद्धि हुई है। पिछले साल राजस्व 625 करोड़ था, जो इस बार बढ़कर एक हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
सहारनपुर मंडल की चार अंग्रेजी समेत देसी शराब के ठेकों का आवंटन नहीं हो सका है। एक बार फिर से इन ठेकों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यदि इस बार भी ठेकेदार नहीं आए तो इन ठेकों का आवंटन रद्द कर दिया जाएगा।
--राकेश चतुर्वेदी, आबकारी आयुक्त सहारनपुर मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed