फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मंडल में आज रोपे जाएंगे 42 लाख 66 हजार पौधे

मंडल में आज रोपे जाएंगे 42 लाख 66 हजार पौधे

Wed, 15 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
मंडल में आज रोपे जाएंगे 42 लाख 66 हजार पौधे
सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज पूरे मंडल में 42 लाख 66 हजार 768 पौधे रोपे जाएंगे। वन संरक्षक वीके जैन ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सहारनपुर जनपद में 17 लाख 40 हजार 291, मुजफ्फरनगर में 16 लाख एक हजार 473 और शामली में नौ लाख 25 हजार चार पौधे लगाए जाने हैं। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को मुख्य कार्यक्रम मेडिकल कॉलेज सहारनपुर में होगा, जिसमें प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, सांसद राघव लखनपाल शर्मा, कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, डीआईजी शरद सचान, डीएम आलोक कुमार पांडेय, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह समेत अनेक लोग पौधारोपण की शुरूआत करेंगे। वन संरक्षक ने तीनों जिलों में होने वाले पौधारोपण की वीडियो और फोटोग्राफी व्हाट्सएप पर भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे ने भी सभी शिक्षण संस्थाओं को पौधारोपण करने के निर्देश दिए हैं।
----------------------------------
स्कूलों में हुआ पौधरोपण
सहारनपुर। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बितिया सबदलपुर में मंगलवार को सेल्फी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह रहे। इस दौरान समृद्धि चौधरी और चौधरी रविंद्र कुमार ने बच्चों को पेड़ और वनों के महत्व की जानकारी दी। इसके बाद बीएसए के द्वारा स्कूल परिसर में 20 पौधे लगाए गए। इस मौके पर इंद्रा भल्ला, मधुबाला, नीरजबाला, शिवा, संदीप कुमार, अमित कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, शीशपाल सिंह कांवेंट स्कूल में प्रधानाचार्य के द्वारा बच्चों के साथ मिलकर पौधे लगाए गए। इस मौके पर राजपाल, ईश्वरचंद, विकल्प, राशिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------------------------
तंबाकू से आजादी की शपथ आज
सहारनपुर। तंबाकू नियंत्रण के लिए आज यानी स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद सभी सरकारी विभागों में कर्मचारियों को तंबाकू से आजादी की शपथ दिलाई जाएगी। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि येलो लाइन कैंपेन चलाकर सभी कार्यालयों को तंबाकू मुक्त घोषित किया जाना है। सभी विभागाध्यक्षों को अपने कार्यालयों के कर्मचारियों से तंबाकू छुड़वाकर तंबाकू मुक्त विभाग लिखवाना होगा। 26 जनवरी 2019 तक सहारनपुर के सरकारी कार्यालयों को तंबाकू से मुक्त बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed