फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सेना के जवान ने वीडियो वायरल कर परिवार समेत दी आत्मदाह की चेतावनी

सेना के जवान ने वीडियो वायरल कर परिवार समेत दी आत्मदाह की चेतावनी

Wed, 15 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
सेना के जवान ने वीडियो वायरल कर परिवार समेत दी आत्मदाह की चेतावनी
देवबंद (सहारनपुर)। अपनी जान की बाजी लगाकर देश और देशवासियों की रक्षा करने वाले सेना के एक जवान ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले वीडियो वायरल कर पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है। जवान ने वीडियो में 3 जून को हुई पिता तरजपाल सिंह की हत्या में इंसाफ न मिलने पर परिवार समेत आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। इतना ही नहीं उसने देश के सिस्टम पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को क्षेत्र के रणखंडी गांव निवासी रिटायर्ड फौजी तरजपाल सिंह के बेटे प्रदीप सिंह पुंडीर ने 2 मिनट 48 सेकेंड की वीडियो वायरल की है। जिसमें उसने बताया कि वह सेना 52 दिल्ली में कार्यरत है। 3 जून 2018 को पिता तरजपाल सिंह की निर्मम तरीके से उस समय हत्या कर दी गई थी। जब वह खेत पर पानी चलाने के लिए गए थे। हत्याकांड में गांव के और कुछ बाहर के लोग शामिल थे। मैं आज मजबूर हो चुका हूं और मुझे इंसाफ नहीं मिल रहा है। उसने आरोप लगाया कि पुलिस के आला अधिकारियों समेत देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री तक सब जगह गुहार लगा चुका हूं, लेकिन मेरी सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए मैं मजबूर होकर यह वीडियो वायरल कर रहा हूं। वीडियो में आगे प्रदीप सिंह पुंडीर ने कहा कि मेरे देशवासियों मेरा आपसे अनुरोध है कि मुझे इंसाफ दिलाने में मेरी मदद करें। आरोप लगाया कि प्रशासन उसके साथ भेदभाव रख रहा है। बोल रहे हैं कि तेरी वर्दी तक उतरवा कर तुझे जेल भेज देंगे। पुलिस ने मुजरिमों से साठगांठ करके उन्हें छोड़ दिया। प्रदीप पुंडीर का कहना है कि मुझे इंसाफ मिलने की उम्मीद नहीं है। पुलिस वालों ने मेरे साथ ज्यादती की। अब में करुं तो क्या करुं मेरी समझ में नहीं आ रहा है। मेरी देश की सरकार से अनुरोध है कि इंसाफ दिलाए नहीं तो मैं परिवार के साथ आत्मदाह कर लूंगा। गौरतलब है कि इस हत्याकांड में पुलिस ने रणखंडी गांव निवासी देवेंद्र पुत्र जगदीश और सुभाष पुत्र हरपाल समेत कई लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। बाद में पुलिस ने देवेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed