{"_id":"5b6b3d9f4f1c1ba61f8b7a49","slug":"21533754783-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली समस्याओं के निदान के लिए एसडीओ से मिला शिष्टमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली समस्याओं के निदान के लिए एसडीओ से मिला शिष्टमंडल
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। बिजली संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जागरूक सर्वदलीय संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत संबंधी समस्याओं को लेकर एसडीओ से मिलकर समाधान की मांग की। एसडीओ को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से अवगत कराया गया।
सर्वदलीय संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को एसडीओ राजेश कुमार से मिलकर समस्याओं के निराकरण की मांग की। एसडीओ को सौंपे गये चार सूत्रीय ज्ञापन में संभावित अनहोनी की आशंका के चलते नूरी मस्जिद व रामबाग, बसंत कालोनी, एचआर इंटर कालेज के ग्राउंड से होकर गुजर रही एचटी लाइन के लटकते तारों को शीघ्र ठीक कराने की मांग की गई। इसके अलावा अंबा बिहार कालोनी व मोहल्ला बाबूराय में प्रस्तावित ट्रांसफार्मरों को भी शीघ्र लगवाए जाने व शासनादेश के अनुरूप विद्युत आपूर्ति दिलाए जाने की मांग भी की गई है। एसडीओ राजेश कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। अध्यक्ष नरेंद्र तायल के नेतृत्व में मिले सर्वदलीय संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल में शशिकांत शर्मा, डॉ. राकेश गर्ग, श्रवण शर्मा, नौशाद चौधरी, गगन गर्ग, राजेश काका, डा. अमित गर्ग, राकेश गोयल आदि शामिल रहे।