{"_id":"5b1acd794f1c1bfd6e8b6c78","slug":"21528483193-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कक्षाओं के लिए पंजीकरण नौ जून से होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी कक्षाओं के लिए पंजीकरण नौ जून से होंगे
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में एमए, एमकॉम, एमएससी और एलएलबी में दाखिले के लिए अल्पसंख्यक वर्ग के अभ्यर्थी नौ जून से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया नौ दिन तक यानी 17 जून तक चलेगी। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पंजीकरण होना दाखिले की गारंटी नहीं है।
पंजीकरण कॉलेज की वेबसाइट जेवी जैन कॉलेज डॉट कॉम पर जाकर 250 रुपये का पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन ही जमा कराकर किया जा सकता है। कॉलेज की प्रबंध समिति ने उक्त कक्षाओं में अल्पसंख्यक कोटे के तहत दाखिले के लिए अल्पसंख्यक संस्थान विकास शुल्क निर्धारित किया गया है, जो अभ्यर्थी को दाखिले के समय ड्राफ्ट के रूप में या डेबिट कार्ड स्वाइप के द्वारा कराना होगा। एमए (भूगोल और चित्रकला को छोड़कर) अन्य विषयों से एमए में दाखिला लेने के लिए 500 रुपये, एमए (भूगोल और चित्रकला) तथा एमएससी और एमकॉम में दाखिला लेने वालों को 1000 रुपये चुकाने होंगे। एलएलबी की बात करें तो चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय या उससे संबद्ध कॉलेजो से स्नातक और स्नातकोत्तर करने वाले अभ्यर्थियों के लिए 12 हजार और अन्य विश्वविद्यालयों से स्नातक और स्नातकोत्तर करने वाले अभ्यर्थियों से 24 हजार रुपये विकास शुल्क के रूप में लिए जाएंगे, जो केवल एक बार दाखिले के दौरान ही लिए जाएंगे। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पी के वार्ष्णेय ने बताया कि दाखिलों से संबंधित तमाम जानकारी कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध है। साथ ही नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा कर दी गई है।
एमए की प्रयोगात्मक परीक्षा 17 को
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज के एमए अंग्रेजी के दूसरे और चौथे सेमेस्टर के संस्थागत विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षा 17 जून को सुबह नौ बजे से अंग्रेजी विभाग में होगी। विभागाध्यक्ष डॉ. ममता सिंघल ने संबंधित विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र, पूर्व सेमेस्टर की अंक तालिका और प्रोजेक्ट फाइल के साथ उपस्थित होने को कहा है।