{"_id":"5b182a3f4f1c1b694d8b50cb","slug":"21528310335-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 12 थाने के थानेदारों को बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 12 थाने के थानेदारों को बदला
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कैराना उप चुनाव में हार के बाद तबादला सीजन के बीच बुधवार सुबह एसएसपी बबलू कुमार ने झटके में 12 थाना प्रभारियों समेत 17 निरीक्षक और उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए काफी समय बाद इतनी बड़ी मात्रा में थाने के प्रभारियों में फेरबदल किया गया है। एसएसपी बबलू कुमार ने कुछ थाना प्रभारियों पर साल भर से भी अधिक समय तक भरोसा जताया और उन्हें एक ही थाना में रखा। इस बार बड़े पैमाने पर हुए फेरबदल से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। थानेदारों के बाद अब दूसरे पदों पर तैनात कर्मियों में भी फेरबदल होने की आशंका जताई जा रही है।
-- इन थाने में किया गया फेरबदल
सदर कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा को नगर कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। जबकि नगर कोतवाली प्रभारी राजेश चंद शर्मा को डीसीआरबी प्रभारी बनाया गया है। कोतवाली सदर बाजार में पुलिस लाइन से अशोक सोलंकी को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। चिलकाना थाना प्रभारी नीरज कुमार को एसजेपीयू का प्रभारी बनाया है, जबकि चिलकाना का चार्ज बड़गांव थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह दिया है।
गंगोह कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार को बड़गांव भेजा गया है, जबकि गंगोह कोतवाली की कमान बिहारीगढ़ थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार को सौंपी गई है। बिहारीगढ़ थाने पर बेहट थाना प्रभारी उपनिरीक्षक एमपी सिंह को भेजा गया है। बेहट में उनके स्थान पर नागल थाना प्रभारी छोटे सिंह को तैनात किया गया है। नागल थाना का चार्ज देहात कोतवाली प्रभारी का अमरदीप लाल को दिया गया है। विशेष जांच प्रकोष्ठ प्रभारी पवन कुमार चौधरी को देहात कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। थाना जनकपुरी प्रभारी शैलेंद्र कुमार शर्मा को विशेष जांच प्रकोष्ठ प्रभारी बनाया गया है। मीडिया सेल का कार्य देख रहे सुशील कुमार दुबे को जनकपुरी प्रभारी बनाया गया है। देवबंद कोतवाली से प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी को अपराध शाखा भेज दिया है। उनके स्थान पर साइबर सेल प्रभारी इंस्पेक्टर उमेश रोरिया को देवबंद थाना प्रभारी बनाया गया है। महिला थाना प्रभारी कल्पना त्यागी को अपराध शाखा विवेचना सेल से संबद्ध कर दिया है जबकि उनके स्थान पर प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी महिला थाने में ही तैनात महिला निरीक्षक नीरज चौधरी को सौंपी गई है।