फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पर्यावरण को बचाने का लिया संकल्प

पर्यावरण को बचाने का लिया संकल्प

Thu, 07 Jun 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण को बचाने का लिया संकल्प
सहारनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर केंद्रीय लुग्दी और कागज अनुसंधान संस्थान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

संस्थान निदेशक डा. बीपी थपरियाल ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस का हर वर्ष एक देश मेजबान होता है। वर्ष 2018 में भारत मेजबान है। इस वर्ष पर्यावरण दिवस का विषय प्लास्टिक जनित प्रदूषण को हराना है। भारत में प्रतिदिन छह हजार टन प्लास्टिक कचरा उत्पन्न होता है। यह प्लास्टिक कचरा वर्षों तक पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव डालता है। उन्होंने प्लास्टिक जनित प्रदूषण के नियंत्रण के लिए सहयोग देने की अपील की। डा. शिवाकर मिश्रा, डा. अश्वनी दीक्षित, अनूप कुमार सक्सेना, डा. गोदियाल, प्रीति शिवहारे, बीके नेगी, मोहम्मद इस्लाम, सत्य नेगी, कुमार अनुपम, गोपाल दत्त मौजूद रहे। उधर, देहरादून चौक स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में अधिशासी अभियंता केके त्यागी और सहायक अभियंता मोहित कुमार ने पौधरोपण किया। कर्मचारियों को पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प दिलाया। इसमें साधूराम, सुरेश चंद, सोहन, अमन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed