फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शिव मंदिर में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

शिव मंदिर में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Sun, 20 May 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
शिव मंदिर में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
शिव मंदिर में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

शाकंभरी। गांव अलीपुरा नौगांवा स्थित शिव मंदिर में 19वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर में सुबह हवन एवं शाम को भंडारे का आयोजन किया गया। रात में दूरदराज से आए भक्तों ने रात्रि जागरण में भक्ति रस की गंगा बहाई।

रात्रि में गुरु रामकुमार ने भक्तों को बताया कि भक्ति के बिना मोक्ष की प्राप्ति संभव नहीं है। बड़े-बड़े साधु संतों ने भी भक्ति करके ही भगवान को पाया है। उन्होंने दोहे के माध्यम से बताया कि माया माला सब जपे गोविंद जपे न कोई, जो गोविंद जी गोविंद जी जपे तो माया उसी की होए यानी यदि हम भगवान का भजन करेंगे तो हमें संसार के सभी सुख ऐश्वर्य प्राप्त होंगे। इसके अतिरिक्त रात्रि जागरण में भक्त बूटाराम जी, नोएडा से आई भक्त रेखा, मास्टर देवी सिंह, बलबीर सिंह चौहान, सचिन चौहान पथरवा ने भी अपने भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध करते हुए झूमने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में मंदिर कमेटी प्रबंधक संजय चौहान एडवोकेट, दिनेश चौहान, मुकेश चौहान, राजवीर सिंह चौहान, पिंकी चौहान पूर्व प्रधान, रंगपाल सिंह चौहान पूर्व प्रधान, बलदेव सिंह चौहान सभापति, जयपाल सिंह चौहान जैतपुर, मंदिर पुजारी किशन सिंह, कक्कू चौहान, हुकम सिंह चौहान, विजय चौहान, प्रवीण चौहान, जीत सिंह चौहान, दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed