फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शहीदों के फांसी वाले दृश्यों से भावुक हुए श्रोता

शहीदों के फांसी वाले दृश्यों से भावुक हुए श्रोता

Wed, 18 Apr 2018 11:57 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
शहीदों के फांसी वाले दृश्यों से भावुक हुए श्रोता
मार्शल आर्ट व कुंग फू खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला पंडाल में मंगलवार की रात देशभक्ति कार्यक्रम एक शाम भारत माता के नाम आयोजित किया गया। जिसमें वंदेमातरम मिशन और हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने हैरतअंगेज प्रस्तुति देकर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अधिवक्ता सुरेंद्रपाल सिंह, श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभोर राणा व हिंजामं के प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र वैश ने किया। मशाल प्रज्ज्वलित विक्रम सेठ, भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण युद्धवीर सिंह व ईशान गौड़ तथा शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण साहिल मेहरा व सुनील सैनी ने किया। पतंजलि योगपीठ के गायक सुंदर पांचाल ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर युवाओं में जोश भर दिया। उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई, चंद्रशेखर आजाद व भगत सिंह की कुर्बानी के किस्से सुनाए। मार्शल आर्ट कुंग फू के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी राजेश आर्य की टीम ने मार्शल आर्ट के हैरतअंगेज कारनामों द्वारा अपने शरीर पर पत्थर रखकर लोहे के हथौड़े से तुड़वाने तथा लोहे की कीलों पर लेटने और अकेली लड़की पर अचानक हमला होने पर बचाव के दृश्यों ने राष्ट्र रक्षकों में जोश व रोमांच भर दिया। वीर हुकम चंद राज द्वारा मेरा रंग दे बसंती चोला गीत पर भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के फांसी के भावुक दृश्य से पूरा पंडाल देशभक्ति नारों से गूंज उठा। कलाकारों ने सर्जिकल स्ट्राइक भी प्रस्तुत की। खतरों के खिलाड़ियों द्वारा कांच व ट्यूब लाइट को सिर से फोडने वाले खून से लथपथ दृश्यों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम में राष्ट्ररक्षकों को अखंड समृद्ध शक्तिशाली, नशामुक्त, अपराधमुक्त, भ्रष्टाचार, आतंकवाद व गोहत्या मुक्त भारत बनाने का संकल्प कराया गया। अध्यक्षता भाजपा नगराध्यक्ष गजराज राणा ने की। इस मौके पर विजयकांत चौहान, चौधरी शेषपाल सिंह, श्रवण सिंह, डा. श्याम सिंह पंवार, जरनैल सिंह, शुभलेश शर्मा, मुनेश त्यागी, रजनी राणा, पूजा पाल, इशिका राणा, स्वामी महेशानंद, अनिल आत्रेय, पंकज पुंडीर, पंतराम त्यागी, कालूराम, हरिओम पुंडीर, अमित धीमान, अमरीश राणा, सुभाष, रमन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed