{"_id":"5ac282d94f1c1bcd618b52e5","slug":"21522696921-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं का सम्मान न करने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं का सम्मान न करने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं का सम्मान न करने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज
गंगोह। भाजपा विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करने और आम जनता की बात नहीं सुनने वाले वाले अधिकारियों ने यदि अपना रवैया नही सुधारा तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से कैराना लोकसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।
शिव चौक स्थित श्री रामलीला भवन पंचायती धर्मशाला में आहूत भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में विधायक ने कार्यकर्ताओं को निष्ठा, एकता, समर्पण एवं अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कैराना लोकसभा उपचुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की। भाजपा प्रदेश मंत्री देवेंद्र ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने, निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को जगाने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। जिला प्रभारी देवव्रत त्यागी, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष आनंद राणा, महामंत्री कीरत चौधरी एवं ओमपाल पांचाल रहे। अध्यक्षता देहात मंडलाध्यक्ष सुशील पंवार एवं संचालन नगराध्यक्ष मुकेश राणा ने किया।