{"_id":"5ab2a6f94f1c1bb2758b6b9f","slug":"21521657593-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां कूष्मांडा की उपासना से मिलती है सुख, समृद्धि और उन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां कूष्मांडा की उपासना से मिलती है सुख, समृद्धि और उन्नति
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। नगर और देहात के विभिन्न मंदिरों में चल रहे नवरात्र महोत्सव के तहत चतुर्थ नवरात्र को मां कूष्मांडा की आराधना की गई। बडी संख्या में भक्तों ने माता के दर्शन कर मुरादें मांगी।
पीठ बाजार स्थित माता काली मंदिर में मुख्य पुजारी सूर्यकांत शर्मा ने श्रद्धालुओं को बताया कि मां कूष्मांडा की उपासना से भक्तों के समस्त रोग मिट जाते हैं। इनकी भक्ति से आयु, यश, बल और आरोग्य की वृद्धि होती है। उन्होंने बताया कि विधि-विधान से मां के भक्ति-मार्ग पर कुछ ही कदम आगे बढ़ने पर भक्त साधक को उनकी कृपा का सूक्ष्म अनुभव होने लगता है। यह दु:ख स्वरूप संसार उसके लिए अत्यंत सुखद और सुगम बन जाता है। मां की उपासना मनुष्य को सहज भाव से भवसागर से पार उतारने के लिए सर्वाधिक सुगम और श्रेयस्कर मार्ग है। इस अवसर पर डा. अमित गर्ग, शशिकांत शर्मा, सचिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के भजनों का गुणगान किया।
बाबा हरिदास मंदिर मार्ग स्थित श्री माता वैष्णो देवी धाम में चतुर्थ नवरात्र पर राकेश गोयल, शंकर पाहवा, योगेश सरदाना, रामकिशन कथूरिया, मुरारी बजाज, विकास करनाल और संजय पाहवा द्वारा माता की पावन ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। मुख्य यजमान विकास मित्तल और सरयु मित्तल ने पूजन सम्पन्न कराया। 251 दीपों से मां की भव्य आरती सुशील पाहुजा, संजय कथूरिया, योगेश कुमार, गौरव, नीरज, अनुज कर्णवाल, सतीश, शुभम गर्ग, सोलजर वर्मा, नितिन गोयल, अशोक पाहवा, राजीव पाहवा, नूतन, अवधेश गोयल, सचिन पांचाल, ज्योति सरदाना, मेघा अरोड़ा, निर्मल पाहवा, सिमरन, बिंदु अरोरा, सीमा पाहवा, सीमा, नीलम, कमला, चाँदनी नागपाल, सरोज बाला, सुनीता आदि ने कराई।