फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कई बैंक्वेट हॉल और होटलों को नोटिस

कई बैंक्वेट हॉल और होटलों को नोटिस

Sat, 10 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
कई बैंक्वेट हॉल और होटलों को नोटिस
सहारनपुर। सड़कों को पार्किंग के रूप में इस्तेमाल करने वाले बैंक्वेट हॉल और होटलों पर नगर निगम कार्रवाई करने की तैयारी में है। नगर निगम की ओर से नोटिस जारी कर अपनी जमीनों पर पार्किंग की व्यवस्था करने को कहा गया है। अन्यथा की स्थिति में बैंक्वेट हॉल और होटल मालिकों के विरुद्घ संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

शहर में ज्यादातर होटलों के पास पार्किंग की जगह नहीं है। घंटा घर पर ही ऐसे कई होटल हैं। ऐसे होटल सड़कों को पार्किंग के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। सड़क पर वाहनों के खड़े होने से यातायात व्यवस्था बिगड़ी रहती है। जाम लगा रहता था। हैरत की बात यह है कि नगर निगम या किसी अन्य विभाग ने इन होटलों के विरुद्घ आज तक कार्रवाई नहीं की है। यही स्थिति बैंक्वेट हॉल की भी है। दिल्ली रोड पर ही बड़े-बड़े बैंक्वेट हॉल बने हैं, जो हाइवे को पार्किंग के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। आधा दर्जन से अधिक बैंक्वेट हॉल के पास पार्किंग सड़क पर होने की वजह से शादियों के सीजन में हाईवे पर घंटों का जाम रहता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने शहरी के दायरे में स्थित बैंक्वेट हॉल और होटलों को नोटिस जारी किया है। इनके मालिकों को पार्किंग की व्यवस्था अपनी जमीनों पर करने को कहा गया है। नगर निगम की इस कार्यवाही से बैंक्वेट हॉल और होटल स्वामी परेशान हैं।
विज्ञापन


एसएसपी से की एफआईआर दर्ज कराने की मांग
दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी मैदान का इस्तेमाल पिछले कई साल से मेलों के आयोजनों के लिए हो रहा है। वर्तमान में भी मैदान पर मेला लगा है और सड़क को पार्किंग बनाया हुआ है। नगर निगम ने एसएसपी बबलू कुमार को पत्र लिखकर मेला आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। इस संबंध में डीएम को भी पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैध पार्किंग भी कर रही मनमानी
शहर में वैध रूप से चल रही पार्किंग भी मनमानी कर लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर रही हैं। जीपीओ रोड पर रेलवे स्टेशन के पास नगर निगम ने दुपहिया वाहनों के लिए पार्किंग का ठेका दिया हुआ है। यहां सैकड़ों वाहन 24 घंटे रोड पर खड़े होते हैं, जिसकी वजह से यातायात प्रभावित होता है।

मार्ग से अतिक्रमण हटवाने की मांग
राधा विहार कॉलोनी के लोग अतिक्रमण की शिकायत लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। कॉलोनीवासियों ने बताया कि भारत माता चौक से राधा विहार कॉलोनी में जाने वाले मार्ग पर दोनों ओर भारी अतिक्रमण किया जा चुका है। कब्जों की वजह से सड़कें गलियों में बदल गई हैं। ज्यादातर कब्जे धार्मिक स्थलों की आड़ में हो रहे हैं। नुमाइश कैंप और गोपाल नगर का नक्शा 70 साल पुराने नक्शे के आधार पर सड़क की पैमाइश कराकर उसे अतिक्रमण और कब्जों से खाली कराया जाए।


शहर में संचालित ऐसे बैंक्वेट हॉल और होटलों को नोटिस भेजे गए हैं, जो सड़क का इस्तेमाल पार्किंग के रूप में कर रहे हैं। कई बार एफआईआर दर्ज कराने के लिए संबंधित थानों में तहरीर भी दी जा चुकी है, मगर पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं करती है। हाल ही में साउथ सिटी में आयोजित मेला आयोजकों पर एफआईआर के लिए एसएसपी को पत्र लिखा गया है।
- केशव प्रसाद, संपत्ति अधिकारी, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed