{"_id":"5aa2d4254f1c1b90778b4956","slug":"21520620581-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर मिल रोड के रेलवे फाटक पर मरम्मत के चलते रहेगा दो घंटे का ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर मिल रोड के रेलवे फाटक पर मरम्मत के चलते रहेगा दो घंटे का ब्लॉक
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पेपर मिल स्थित रेलवे फाटक पर मरम्मत का कार्य कराए जाने के चलते शनिवार को रेलवे फाटक दो घंटे के लिए बंद रहेगा। इस रेलवे फाटक से होकर गुजरने वाले वाहनों का मार्ग भी बंद किया जाएगा। शाम को यातायात यथावत कर दिया जाएगा। इस दौरान यातायात व्यवस्था शेखपुरा कदीम से संचालित रहेगी।
पेपर मिल रोड पर रेलवे फाटक पर शनिवार को रेलवे द्वारा कार्य कराया जाना है। इसके लिए रेलवे अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी से अनुमति ली गई है। रेलवे कर्मचारियों द्वारा रेलवे लाइन पर फाटक के आसपास कार्य शुक्रवार को सुबह से ही शुरू करा दिया गया। रेलवे लाइन पर कार्य कराए जाने के चलते शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक दो घंटे का ब्लाक लिया गया। रेलवे द्वारा शनिवार को भी मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। शनिवार को पेपर मिल रोड स्थित फाटक पर मरम्मत का कार्य चलेगा। जिस कारण फाटक दो घंटे के लिए बंद रहेगा, लेकिन अभी तक समय निर्धारित नहीं किया जा सका है। कंट्रोल रूम से जानकारी लेने के बाद ही ब्लॉक लिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि ब्लॉक उसी समय लिया जाएगा, जिस समय इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन न हो। ब्लॉक के दौरान वाहनों के आवागमन के लिए शेखपुरा कदीम से होकर यातायात की व्यवस्था की गई है।