फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सीरिया में मारे जा रहे बेगुनाह लोगों की मदद करे भारत सरकार

सीरिया में मारे जा रहे बेगुनाह लोगों की मदद करे भारत सरकार

Tue, 06 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
सीरिया में मारे जा रहे बेगुनाह लोगों की मदद करे भारत सरकार
सहारनपुर। सीरिया वासियों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ ऑल इंडिया शिया यूथ ब्रिगेड ने जिलाधिकारी पीके पांडे को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को सीरिया में आतंकवादियों द्वारा मारे जा रहे बेगुनाह लोगों की मदद करने के लिए भारत सरकार को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम को सौंपे ज्ञापन में ऑल इंडिया शिया यूथ ब्रिगेड ने कहा कि सीरिया में आतंकवादियों द्वारा बडे़ पैमाने पर नरसंहार किया जा रहा है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं, उनसे पता चलता है कि वहां बेगुनाह मासूमों पर कितना जुल्म हो रहा है। छोटे छोटे बच्चों को सरेआम गोली मारी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि इन आतंकी संगठनों को फंडिंग कौन कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को सीरिया में मारे जा रहे बेगुनाह लोगों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान राज्य स्तरीय निशानेबाज तालिब जैदी, अतहर अब्बास, इरशाद खान, आमिर अली, उजैर राणा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed