{"_id":"5a9d8f924f1c1be13b8b640c","slug":"21520275346-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया भुगतान करने में कोताही बरत रही शुगर मिलों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया भुगतान करने में कोताही बरत रही शुगर मिलों को नोटिस
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बकाया गन्ना भुगतान करने में कोताही बरत रही जिले की चीनी मिलों पर गन्ना विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिला गन्ना अधिकारी ने छह बकाएदार मिलों को नोटिस जारी कर जल्द भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। जिले के किसानों का मिलों पर करीब 400 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया हैं। दोनों सहकारी चीनी मिलों पर गत वर्ष का भी लगभग 21 करोड़ रुपये बकाया हैं।
डीसीओ ने बकाएदार मिलों को नोटिस जारी कर जल्द भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही भुगतान नहीं कराया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गन्ना खरीद कानून के तहत मिल को गन्ना सप्लाई करने के 14 दिनों के अंदर भुगतान करने का नियम है। इसके बाद पेमेंट करने पर 15 प्रतिशत की दर से ब्याज देने का नियम है। इसके अलावा बकाएदार मिलें बाहरी क्रय केंद्र से किराया कटौती भी नहीं कर सकती हैं। लेकिन अधिकांश मिलें इन नियमों पर खरी नहीं उतरती है। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने बताया कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने में कोताही बरत रही शुगर मिलों को नोटिस जारी किया जा रहा है। भुगतान में देरी करने वाली मिलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।