{"_id":"5a94519f4f1c1b0a7b8b959a","slug":"21519669663-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सहकारी समितियों का चुनाव कार्यक्रम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सहकारी समितियों का चुनाव कार्यक्रम घोषित
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समितियों के चुनाव के लिए सक्रिय हुए सियासी दल
सहारनपुर। जिले में पांच क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के चुनाव को लेकर सियासी दल सक्रिय हो गए हैं। अभी तक सपा और बसपा के इन समितियों पर कब्जा रहा है। केंद्र और प्रदेश में सत्ता में होने की वजह से भाजपा अपना दबदबा कायम करने के लिए जुट गई है।
जिला सहायक सहकारी निर्वाचन अधिकारी और सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक हरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले की पांच क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत रामपुर मनिहारान, गंगोह, देवबंद, छुटमलपुर और सहारनपुर सहकारी समितियों का चुनाव होना है। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर छह मार्च को मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद विजयी उम्मीदवारों की घोषणा होगी। इससे पूर्व की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं।
---
जिला सहकारी विकास संघ के चुनाव की प्रक्रिया शुरू
सहारनपुर। जिला सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक हरेंद्र सिंह ने बताया कि जिला सहकारी विकास संघ एवं अन्य विशेष केंद्रीय सहकारी समितियों की प्रबंध कमेटी के चुुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए 24 अप्रैल और सभापति तथा उपसभापति एवं अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों निर्वाचन 25 अप्रैल को होगा। इसके लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।