{"_id":"5a81dc904f1c1bb3208b8eb0","slug":"21518460048-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर लगाया चोरी का खुलासा न करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर लगाया चोरी का खुलासा न करने का आरोप
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने पुलिस पर चोरियों की घटनाओं का खुलासा न किए जाने का आरोप लगाया।
पुंवारका में हुई व्यापार मंडल की बैठक में जिला उपाध्यक्ष अभिषेक ने कहा कि कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित उनकी दुकान में 18 जनवरी की रात को चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया था। पुलिस मौके पर पहुंची, पूरी जांच की, इसके बाद डॉग स्क्वायड पहुंचा और उनके संदेह के अनुसार डॉग स्क्वायड चोरी के आरोपियों के घर तक पहुंच गया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ देहात कोतवाली में नामजद एफआईआर दर्ज कराई। लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस मामले को लेकर टालमटोल कर रही है। बैठक में निर्णय लिया गया कि चोरियों के खुलासे के लिए उच्चाधिकारियों से मिलकर मांग की जाएगी। बैठक में शक्ति सिंह, अमित, चंद्रमोहन पुंडीर, अलीजान, हिमांशु गौतम, शैलभ शर्मा, मनोज मौजूद रहे।