{"_id":"5a7f35a84f1c1b387b8b5c01","slug":"21518286248-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम समाज के दर्जनों लोग भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम समाज के दर्जनों लोग भाजपा में शामिल
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्लिम समाज के दर्जनों लोग भाजपा में शामिल
सहारनपुर। भाजपा बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एम. आजाद अंसारी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
एकता कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एम. आजाद अंसारी ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। मुस्लिम समाज को भाजपा का डर दिखाने वाली कांग्रेस, सपा और बसपा की झूठ फरेब की राजनीति को मुस्लिम समाज के लोग जान चुके हैं। मुस्लिम समाज के लोग भाजपा सरकारों में खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के पूर्व सदस्य राशिद अंसारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के विकास कार्य कर रही हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लोगों को सामान रूप से मिल रहा है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में रफीक, खुशनुमा, गुलशन, रशीदा, अफरोज, शाइस्ता, नसीमा, खालदा, मोहम्मद इनाम, इस्तकार, रहमान, शाहनवाज, वसीम अहमद, मुन्ना, शकील, अखलाक सहित दर्जनों लोग शामिल हैं।