{"_id":"5a74a8264f1c1b8a268b80b5","slug":"21517594662-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारदर्न रेलवे मेंस यूनियन ने किया खानआलमपुरा यार्ड में धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारदर्न रेलवे मेंस यूनियन ने किया खानआलमपुरा यार्ड में धरना प्रदर्शन
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नारदर्न रेलवे मेंस यूनियन ने कर्मचारियों ने बैठक कर समस्याओं के निराकरण न होने पर रोष जताया। कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण किए जाने की मांग की।
यूनियन के शाखा सचिव लखपत सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने खान आलमपुरा में बैठक हुई। बैठक में सचिव लखपत ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। कई बार अधिकारियों को ज्ञापन दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि न्यूनतम वेतन एवं फिटमेंट फार्मूला में सुधार किया जाए, 2004 के बाद के कर्मचारियों को पुराने कर्मचारियों की तरह पेंशन दी जाए, 2400 ग्रेड को समाप्त किया जाए, ट्रैक मेंटनर्स के चार ग्रेड में सुधार किया जाए, जिन कर्मचारियों की गाड़ियों में ड्यूटी लगाई जाती है उन्हें गाड़ी में सीट दी जाए, रेलवे क्वार्टर की हालत में सुधार किया जाए, ठेकेदारी प्रथा बंद की जाए, रिक्त पदों को भरा जाए। रेलवे में सामान की काफी कमी है। जगाधरी वर्कशॉप से पुराने सामान लाकर ही मरम्मत की जा रही है। जिससे कर्मचारियों में हर समय हादसे का डर बना रहता है। सामान पर्याप्त उपलब्ध कराया जाए। इस मौके पर सुरेश चंद, सुनील कुमार, विजय कुमार, उर्मिला नेगी, जितेंद्र कुमार, यत्यवीर सिंह, संजय, कमल सिंह, गौरव कुमार, माइकल, पवन मौजूद रहे।