{"_id":"5a5e3f4d4f1c1b1d368b4cf9","slug":"21516126029-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण ने 65 दुकानें और एक हॉल सील किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण ने 65 दुकानें और एक हॉल सील किया
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को जनपद में दो जगहों पर भवनों को सील किया। इनमें एक जगह पर बेसमेंट समेत 65 दुकानें बनाई गई थीं तो दूसरी जगह पर हॉल का निर्माण किया गया था। टीम के साथ भारी पुलिस बल रहा, जिसकी वजह से भवन स्वामी विरोध नहीं कर सके।
नया बाजार क्षेत्र में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर और सेकेंड फ्लोर पर 65 दुकानों का निर्माण कराया गया। प्राधिकरण की टीम ने जांच की तो निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृत कराए पाया गया। मंगलवार को सचिव के निर्देश पर भवन को सील कर दिया गया। यहां दो दुकानें पहले भी सील की जा चुकी हैं। सील करने वाली टीम में अवर अभियंता विजयपाल सिंह, ललित कुमार, वीरेंद्र कुमार, लाल बहादुर, विश्वास कुमार शर्मा शामिल रहे। उधर, प्राधिकरण की टीम ने जनक नगर के तकिया में नूर मस्जिद वाली गली में भूतल पर बनाया गया हॉल भी सील किया। टीम में जनकपुरी थाने के एसआई जय सिंह भाटी, विजयपाल सिंह, लाल बहादुर, विश्वास कुमार आदि शामिल रहे। प्राधिकरण के सचिव सत्यप्रकाश शर्मा ने सील की कार्रवाई की पुष्टि की।