फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   केक काटकर मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन

केक काटकर मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन

Mon, 15 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
केक काटकर मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन
सहारनपुर। बसपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन पर गांधी पार्क में सभा का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने केक काटा और एक दूसरे को केक खिलाकर बधाई दी। गांधी पार्क में सातों विधानसभाओं के प्रभारी अपने साथ कार्यकर्ताओं की भीड़ लेकर शामिल हुए। बसपा पदाधिकारियों ने केक काटा और कार्यकर्ताओं को केक खिलाकर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव में बसपा के प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जोन कॉर्डिनेटर नरेश गौतम ने कहा कि बसपा कार्यकर्ता जोश के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। जो भी बसपा प्रत्याशी चुनाव में उतरे उसे जिताने का संकल्प लें। क्योंकि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये से सभी लोग दुखी हैं। लोकसभा चुनाव में लोग इसका जवाब देंगे।
विज्ञापन

नगर निगम के मेयर पद के प्रत्याशी रहे हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि भाजपा के शासन से लोग परेशान हो चुके हैं। भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो चुके हैं। भाजपा सरकार से गरीब मजदूर से लेकर व्यापारी तक त्रस्त हैं। इस सरकार में हर वर्ग का शोषण हो रहा है। लोकसभा चुनाव में जनता इस बार भाजपा को सबक सिखाएगी। बसपा कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व विधायक जगपाल सिंह, रविंद्र मोल्हू, मो. माजिद, लोधी कुमार, जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, चौधरी नवीन खटाना, एमएलसी महमूद अली, इमरान मलिक, घनश्याम, अहतेशाम, मोहम्मद अरशी, चरणजीत सिंह निक्कू, रणधीर बेनीवाल, राव बाबर, राहुल भारती, एस आलम, मांगेराम कश्यप, विजय पाल सिंह, रकम सिंह सैनी, हाजी तौसीफ, शायान मसूद, डाक्टर रागिब रंजन, सुरेंद्र कुमार, सतीश कुमार, राजीव माजरा, हंसराज, रअऌ्स मलिक, चरण सिंह, ममता चौधरी, हरिराम गौतम, मंयूर अली खन, प्रेम प्रमुख, श्यामवीर, बिजेंद्र कुमार धीमान, शाहनवाज, वेदपाल, नरेंद्र कुमार, नरेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed