फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हिंदुओं का विघटन करने वालों से निपटेंगे

हिंदुओं का विघटन करने वालों से निपटेंगे

Sun, 07 Jan 2018 12:38 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
हिंदुओं का विघटन करने वालों से निपटेंगे
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। हिंदू जागरण मंच की बैठक में आंतरिक सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्रांतीय अध्यक्ष डा. सुरेश पाल सिंह ने कहा कि हिंदू जागरण मंच हिंदू समाज की सुरक्षा का चक्र है। हिंदू राष्ट्र व समाज के खिलाफ गलत गतिविधियों को ध्वस्त करना ही मंच से जुडे़ राष्ट्र रक्षकों का प्रमुख कार्य है। यहां प्राचीन मंदिर ठाकुर द्वारा में आयोजित मंच की विचार गोष्ठी में योगेश कुमार व सत्यम सैनी ने अपने संयुक्त विचार प्रकट करते हुए कहा कि कुछ लोग हिंदू समाज को आपस में लड़ाने और भिड़ाने का कार्य उसकी ताकत कम करने का कुचक्र रच रहे हैं, जिसे मंच किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर हिंदू समाज का विघटन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। उनका कहना था कि एक हिंदू समाज ही ऐसा है, जो सबका भला चाहता है और जो ताकत इस समाज को कमजोर करने का प्रयास करेगी उससे सख्ती से निपटा जाएगा। बैठक में प्रियांशु कुमार, शुभम, सत्यम सिंह, सुशील कुमार, वर्सल, विशु शर्मा, विश्वास कोरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed