फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किसान विरोधी नीतियों के विरोध में सड़कों पर उतरेगी भाकियू

किसान विरोधी नीतियों के विरोध में सड़कों पर उतरेगी भाकियू

Fri, 29 Dec 2017 12:09 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
किसान विरोधी नीतियों के विरोध में सड़कों पर उतरेगी भाकियू
किसान विरोधी नीतियों के विरोध में सड़कों पर उतरेगी भाकियू
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। गांव सलारपुरा में आहूत भाकियू अंबावत की बैठक में प्रदेश सरकार पर किसानों का उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाते हुए सड़कों पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

बैठक में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अर्जुन सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न प्रचार माध्यमों के द्वारा किसानों की आय दोगुना करने के दावे कर रही है जबकि वास्तविक स्थिति इससे उलट है। कहा कि सरकार ने दस दिनों के भीतर गन्ने का पैसा दिलाने का वादा किया था लेकिन आज तक सरकार पिछला बकाया तक नही दिला सकी है। गन्ने का रेट मात्र 10 रुपये बढ़ाकर किसानों का अपमान ही किया गया है। सरकारी रेट पर धान खरीद नही की गई और किसान को सस्ते रेट में धान बेचने का मजबूर होना पड़ा। उधर, बिजली का रेट बढ़ाकर रही सही कसर भी पूरी कर दी गई है। किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच चुका है। कहा कि विकास के बजाय सरकार विनाश करने पर तुली हुई है। उन्होंने सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी है। अध्यक्षता चौधरी देवीसिंह एवं संचालन प्रेमसिंह राणा ने किया। धीरज सिंह, मोहर सिंह, सतीश, परमेंद्र, योगेश, विनोद, सतवीर, लीलू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed