फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में मिलीं खामियां

निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में मिलीं खामियां

Thu, 21 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में मिलीं खामियां
सहारनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक (निर्माण) ने बुधवार को नानौता विकास क्षेत्र के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनेक शिक्षक गैरहाजिर मिले। इसके अलावा बच्चों की उपस्थिति भी काफी कम पाई गई। कुछ विद्यालय जर्जर हालत में मिले, जिनको दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिला समन्वयक विजयंत सबसे पहले उच्च प्राथमिक विद्यालय बरसा पहुंचे, जहां विद्यालय का भवन जर्जर हालत में दिखा। ग्राम शिक्षा समिति का प्रस्ताव एवं तकनीकी आंकनल कराने के निर्देश प्रधान अध्यापक को दिए गए। प्राथमिक विद्यालय बरसा स्थिति संतोषजनक मिली। उच्च प्राथमिक विद्यालय आभा में सभी शिक्षक खाली बैठे नजर आए, जबकि 151 के सापेक्ष 95 बच्चे उपस्थित थे। सभी शिक्षकों के विरुद्घ कार्रवाई करने की संस्तुति बीएसए से की गई। प्राथमिक विद्यालय आभा में प्रधान अध्यापक आकस्मिक अवकाश पर बताए गए। यहां बिना विभागीय अनुमति के विद्यालय परिसर में खड़े पेड़ कटवा दिए गए हैं। स्पष्टीकरण मांगा गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय अनंतमऊ में प्रधान अध्यापक को बीएसए कार्यालय में अटैच कर देने की वजह से शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है। प्रधान अध्यापक को पुन: संलग्न करने की संस्तुति की गई। प्राथमिक विद्यालय ओलरा में स्थिति संतोषजनक मिली। प्राथमिक विद्यालय मित्रगढ़ में भी सब कुछ सामान्य मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed