{"_id":"5a302b054f1c1b95188b96e0","slug":"21513106181-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसमस्याओं को लेकर 20 दिसंबर को प्रदर्शन करेगा वाम मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसमस्याओं को लेकर 20 दिसंबर को प्रदर्शन करेगा वाम मोर्चा
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। वामपंथी दलों की संयुक्त बैठक में राशन वितरण प्रणाली में चल रही धांधली, घरेलू गैस और बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि विभिन्न जनसमस्याओं के विरोध में 20 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
मंगलवार को रेलवे रोड स्थित सीपीएम कार्यालय में सीपीआई, सीपीएम और सीपीआई एमएल की संयुुक्त बैठक का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रोजमर्रा इस्तेमाल में होने वाली वस्तुओं के दाम में लगातार बढ़ोत्तरी से आम आदमी का जीवन दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने प्रतिवर्ष एक करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन भाजपा सरकार अपने करीब चार वर्ष के कार्यकाल में 50 लाख लोगों को भी रोजगार मुहैया नहीं करा सकी है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी के लागू होने से लघु उद्योग धंधों और व्यापार को चौपट कर दिया है। इसके चलते बेरोजगारी की दर बढ़ी है। उन्होंने कहा इसके विरोध में वामपंथी दल संयुक्त रूप से 20 दिसंबर को प्रदर्शन करेंगे। तिलकराज भाटिया, राव दाऊद खां, जनेश्वर प्रसाद, मेलराम मौर्य, फरीद अहमद, बाबूराम कटारिया, दर्शनलाल, शहनाज, सुंदरलाल, जगदीश प्रसाद, फेंकू यादव, करेशन, राजेश, मेहरबान, कुसुम, शर्मिष्ठा, कुलवीर सिंह, सुुलेमान आदि रहे।