फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्राधिकरण ने नुमाइश कैंप में अवैध निर्माण सील किया

प्राधिकरण ने नुमाइश कैंप में अवैध निर्माण सील किया

Wed, 13 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
प्राधिकरण ने नुमाइश कैंप में अवैध निर्माण सील किया
सहारनपुर। नुमाइश कैंप के सेतिया विहार कॉलोनी में हुए अवैध निर्माण को विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को सील किया। टीम ने बाकायदा भवन के बाहर एक बोर्ड भी चस्पा किया है, जिसपर लिखा है कि उक्त भवन प्राधिकरण द्वारा सील किया गया है। प्राधिकरण की टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिसकी वजह से किसी तरह का विरोध नहीं हो सका।
विज्ञापन

प्राधिकरण सचिव ने बताया नुमाइश कैंप क्षेत्र की सेतिया विहार कॉलोनी में एक व्यक्ति ने करीब 85 वर्ग मीटर क्षेत्र में फ्रंट सैट बैक कवर करते हुए रोड पर छज्जा का निर्माण किया है। साथ ही सड़क पर शटर भी लगाया है। पूरे परिसर में व्यवसायिक निर्माण कराया जा रहा है। शिकायत मिलने पर विकास प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंचकर भवन स्वामी से स्वीकृत मानचित्र दिखाने को कहा, जो नहीं दिखाया गया। इसके बाद विकास प्राधिकरण की टीम ने पुलिस को साथ लेकर भवन को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed