{"_id":"5a30238c4f1c1b8b688b81ae","slug":"21513104268-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकबर कुरैशी ने ली चिलकाना नगर पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकबर कुरैशी ने ली चिलकाना नगर पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकाना (सहारनपुर)। नगर पंचायत सुल्तानपुर-चिलकाना के नवनिर्वाचित चेयरमैन और सभासदों के शपथ ग्रहण करते ही नया बोर्ड अस्तित्व में आ गया।
सुल्तानपुर में पैठ बाजार स्थित एकता मंच पर एसडीएम सदर संगीता ने सबसे पहले चेयरमैन अकबर कुरैशी को शपथ दिलाई। इसके बाद 13 सभासदों ने सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण करने के बाद चेयरमैन अकबर कुरैशी ने कहा कि वह बिना किसी भेदभाव के कस्बे में विकास कराएंगे और कस्बे में आपसी भाईचारा बनाने का कार्य करेंगे। एसडीएम संगीता ने नये बोर्ड से सौहार्द के साथ विकास कार्य कराने की अपील की। वरिष्ठ समाजसेवी पंडित जयनाथ शर्मा ने कहा कि नए बोर्ड के गठन में कस्बे की जनता ने जो सहयोग दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। कस्बे की जनता अपने कार्य के लिए उनका दरवाजा कभी भी खटखटा सकती है।
इस दौरान ईओ आलोक कुमार, डॉ. शोभाराम सिंघल, पवन कुमार सिंघल, प्रमोद जैन, बालकृष्ण शर्मा, ब्लाक प्रमुख अहतेशाम, इकराम लाला, लियाकत कुरैशी, प्रदीप सिंघल, साजिद, इमरान, मनीश शर्मा, तरसेम जैन, इरफान रियासती, श्यामनाथ शर्मा, रामकुमार भारद्वाज, अनिल सैनी, अकरम कुरैशी, राकेश जैन, शहनवाज कुरैशी, सोनू कुरैशी, मोहम्मद अहमद अंसारी, फरमान, इकबाल पटनी, तनवीर अहमद, धूम सिंह, गुलशन अली, जहानवी तिवारी, मेहरबान अली आदि थे। अध्यक्षता पवन कुमार सिंघल तथा संचालन आकाश कुमार काशी ने किया। शपथ ग्रहण के बाद चेयरमैन अकबर कुरैशी, एसडीएम सदर संगीता, जयनाथ शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर कार्यालय का उद्घाटन किया। शपथ लेने वाले सदस्यों में पहल सिंह, विमला देवी, मीनू सिंह, जैबा, रीना, अहसान अहमद, कौसर अली, कुरबान अहमद, राजीव सिंघल, बेबी अंसारी, नूरबानो कुरैशी, महबूब, अमजद अली शामिल रहे।