फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अदाकार ग्रुप की टीम ने किया सहारनपुर का नाम रोशन

अदाकार ग्रुप की टीम ने किया सहारनपुर का नाम रोशन

Fri, 24 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
अदाकार ग्रुप की टीम ने किया सहारनपुर का नाम रोशन
सहारनपुर। रंग संस्था अदाकार ग्रुुप के रंगकर्मियों ने हाल में आयोजित राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और हास्य अभिनेता सहित चार पुरस्कार प्राप्त कर सहारनपुर का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

दाऊद साय स्थित अदाकार ग्रुप के कार्यालय पर विजेता टीम का अभिनंदन किया गया। अदाकार ग्रुप के अध्यक्ष जावेद खान सरोहा ने कहा कि उनके ग्रुुप के रंगकर्मियों ने हाल में धामपुर में आयोजित राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में बेहतरीन प्रस्तुति दी। नाटक जाल-द वेब के रोमांचक कथानक ने जहां आखिरी दृश्य तक दर्शकों के बीच उत्सुकता कायम रखी। वहीं, बहुत बड़ा सवाल नाटक ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। दोनों ही नाटकों के कलाकारों को बेहतरीन अदाकारी और प्रस्तुतिकरण के आधार आयोजक समिति ने ग्रुप की टीम को चार पुरस्कार से नवाजा। नाटक जाल-द-वेब में रोज की भूमिका निभाने पर रीतिका वालिया को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिलता तो सूरज गुप्ता को बहुत बड़ा सवाल नाटक में प्रभावी भूमिका पर श्रेष्ठ हास्य अभिनेता चुना गया। जाल-द वेब की निर्देशक नाजमी अख्तर खान को कुल नाटकों में निर्देशन श्रेणी के तहत द्वितीय उपविजेता का पुरस्कार प्रदान किया। इसी नाटक को सांत्वना पुरस्कार भी मिला। दोनों नाटकों में सय्यद मुज्तबा, रीतिका वालिया, नीतिश कुमार, अनुज कुमार, सोहराब, प्रभारक द्विवेदी, पारस, मोहम्मद हैफ, सूरज गुप्ता, हर्षित कांबोज, सुहेल, अभिनव, अनुषी अग्रवाल और गुरप्रीत गिल की भूमिका को खूब सराहाया गया। जावेद खान सरोहा, संजीव झिंगरन, वसीउर्रहमान, नरेश तन्हा, पवन शर्मा, विक्रांत जैन, तहसीन, खुशतर सिद्दीकी, नीतिका, अमाना सरोहा, कबीर सरोहा, मुनैफ सरोहा ने विजेता टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed