{"_id":"5a0b39b54f1c1b8d698bb6d8","slug":"21510685109-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने याद किए प्यारे चाचा नेहरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने याद किए प्यारे चाचा नेहरू
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों ने याद किए प्यारे चाचा नेहरू
देवबंद (सहारनपुर)। स्कूलों में सोमवार को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
दून हिल्स एकेडमी में बच्चों ने गीत और नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। नर्सरी एवं प्राइमरी कक्षा के बच्चों को कार्टून फिल्म दिखाकर उनका मनोरंजन किया गया। फुटबाल एवं क्रिकेट की सीनियर व जूनियर टीम को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा स्कूल में 100 प्रतिशत उपस्थिति देने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र दिए गए। डायरेक्टर तनुराज वर्मा ने कहा कि बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी हैं।
नवाज गर्ल्स पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस कंपीटिशन नर्सरी कक्षा की अजका सिद्दीकी, एलकेजी की आमना, यूकेजी की हीबा, कक्षा एक की युसरा, दूसरी की खुल्दा, तीसरी की ईशा, चौथी की अजका साबिर और पांचवीं की स्लेहा विजयी रही। स्कूल के चारों हाउसों द्वारा स्टाल भी लगाए गए। प्रबंधक डा. नवाज देवबंदी ने बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन से परिचित कराया। इस मौके पर प्रिंसिपल फौजिया नवाज व अंबर शरीफ आदि मौजूद रही।
स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक साद सिद्दीकी ने बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन से परिचित कराया। छात्रों ने पंजाबी गीत एवं भंगड़ा की प्रस्तुति भी दी। संचालन आयशा मनाल एवं जाहरा मंजर ने किया। इस मौके पर अतिया फैजान, युसरा सऊद, हुसैन, अफशा, शैला, फौजिया, अनम, अंजली आदि रहे।
विज्ञापन
श्री गांधी वैदिक इंटर कॉलेज चंदेना कोली में प्रधानाचार्य ओमनाथ ने छात्रों को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जीवन वृतांत सुनाया। इस दौरान वालीबाल, खो खो, कबड्डी में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। अतिथियों ने बच्चों को अनुशासन में रहकर जीवन में कार्य करने को प्रेरित किया। संचालन हरिमोहन त्यागी ने किया। कार्यक्रम में प्रदीप कुमार, जोगेंद्र सिंह, राजेश, पवन, सौरभ, अंतिम, अंजली, दीपा, सरिता, संजू चौधरी, पायल, प्रीति, गुरमीत आदि रहे। आरके पब्लिक स्कूल में चेयरमैन राजेश चौहान एवं डा. कुलदीप राणा ने चाचा नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।