{"_id":"5a02011a4f1c1b8d698b9fea","slug":"21510080794-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने रुकवाया निर्माण कार्य, आज से बैठेंगे धरने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने रुकवाया निर्माण कार्य, आज से बैठेंगे धरने पर
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर/गागलहेड़ी (सहारनपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 73 बाईपास पर किसानों की अधिग्रहण की गई उपजाऊ जमीनों पर कंपनी के ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने रुकवा दिया। किसानों का कहना था कि जब तक उचित मुआवजा नहीं मिलता, तब तक निर्माण शुरू नहीं होने दिया जाएगा। घोषणा की कि किसान उचित मुआवजा मिलने तक निर्माण स्थल पर आठ नवंबर से धरना शुरू करेंगे।
मंगलवार प्रात: ग्राम ग्राम नन्हेड़ा गाजी में राष्ट्रीय राजमार्ग 73 पर निर्माणाधीन बाईपास पर कंपनी के ठेकेदार किसानों की अधिग्रहण की गई जमीन पर निर्माण करने के लिये मशीनें लकर आये थे। इसकी सूचना मिलते ही भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव पहल सिंह यादव सैकड़ों किसानों के साथ निर्माण स्थल पहुंचे और कार्य को रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की जमीनों को धोखे से हड़पना चाह रही है। आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों को उनकी जमीनों को अधिग्रहण करने के लिये कोई नोटिस जारी नहीं किया है और न ही उचित मुआवजा किसानों को दिया है। पहल सिंह यादव ने कहा कि एक सड़क एक मुआवजा किसानों को मिलना चाहिये और जब तक किसानों को उनकी जमीनों का उचित मुआवजा नहीं मिलता तक तक वे बाईपास का निर्माण कार्य शुरू करने नहीं देंगे। तय किया कि उचित मुआवजा मिलने तक किसान निर्माण कार्य स्थल पर आठ नवंबर से धरना शुरू करेंगे। इसकी सूचना ज्ञापन के जरिये डीएम को दी जा रही है।
काम रुकवाने वालों में सुनील निरोम, मोहित चौधरी, सुखबीर सिंह यादव, वेदपाल, इकराम, राकेश राणा, यामन, रिजवान, इलियास, मदन सैनी, विकास त्यागी, कर्ण सिंह, शीशपाल सिंह, राकेश प्रधान गंगाली, नईम प्रधान, जुलफान, ईश्वर यादव मौजूद रहे।