{"_id":"59b991954f1c1b99688b4668","slug":"21505333653-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एतिहासिक स्थलों को संरक्षण देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एतिहासिक स्थलों को संरक्षण देने की मांग
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक स्थलों को संरक्षण देने की मांग
सहारनपुर। जिले के ऐतिहासिक स्थलों को संरक्षण देने की मांग को लेकर नगर विधायक संजय गर्ग और सहारनपुर विरासत अनुसंधान केंद्र के समन्वयक राजीव उपाध्याय यायावर ने मंडलायुक्त को मांग पत्र सौंपा।
पत्र में विधायक संजय गर्ग और राजीव उपध्याय यायावर ने कहा कि जनपद के एतिहासिक स्थल हुलास सिंधुकालीन साइट, सरसावा का टीला, शाहजहां की शिकारगाह, सहंस्रा ठाकुर, खाताखेड़ी स्थित ईसाई कब्रगाह, सौराना का पांडव वाला तालाब, पनियाली का गुरुद्वारा, रणदेवा स्थित प्यारे जी महाराज का मंदिर, मिरगपुर स्थित सिद्धकुटी सहित अनेक एतिहासिक स्थलों के निकट मुख्य मार्गों पर संज्ञान पट लगाकर उन पर स्थल के महत्व का विवरण दिया जाए। ताकि मुख्य मार्ग से गुजरने वाले लोगों की जिज्ञासा एतिहासिक स्थलों के विषय में बढ़ सके। नगर विधायक ने कहा कि सहारनपुर एतिहासिक महत्व है। इसको दुनिया के समक्ष लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। राजीव उपाध्याय ने एतिहासिक स्थलों के जीर्णोद्धार की मांग उठाई। मंडलायुक्त ने इन स्थलों को संरक्षण देने का आश्वासन दिया।