फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी

बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी

Thu, 31 Aug 2017 01:48 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी
बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी
विज्ञापन

सहारनपुर। स्वाइन फ्लू के साथ ही बर्ड फ्लू का खतरा भी मंडरा रहा है। पशुपालन विभाग ने बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। डीएम पीके पांडेय ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। संबंधित अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में बर्ड फ्लू का कोई मामला अभी तक सामने नहीं आया है। मगर फिर भी पशु पालन विभाग पूरी तरह तैयार है। विभाग की ओर से बचाव के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। विभाग के पशु चिकित्सालयों को बर्ड फ्लू के विषय में अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। तहसील स्तर पर टीमें गठित कर दी गई हैं, जिससे किसी भी परिस्थिति से निपटा जा सके। बर्ड फ्लू के नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष मलिक ने बर्ड फ्लू से बचाव की जानकारी दी। डीएम ने कहा कि भले ही अभी तक बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने न आया हो, मगर हमें सचेत रहना होगा। उन्होंने साफ-सफाई के लिए प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। सभी पोल्ट्री फार्मों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेने की बात भी कही। जिला अस्पताल में बर्ड फ्लू के लिए अलग से वार्ड बनाने के निर्देश दिए। पंचायती राज विभाग को सभी प्रधानों को सफाई के लिए प्रेरित करने को कहा गया। यदि कहीं मुर्गियों की बड़ी संख्या में मौत होती है तो उसकी जानकारी तुरंत पशु विभाग को देने को कहा। बैठक में एडीएम-प्रशासन एसके दुबे समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed