फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सुरेश राणा ने लिया सीएम के कार्यक्रम का जायजा

सुरेश राणा ने लिया सीएम के कार्यक्रम का जायजा

Mon, 21 Aug 2017 01:56 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
सुरेश राणा ने लिया सीएम के कार्यक्रम का जायजा
सुरेश राणा ने लिया सीएम के कार्यक्रम का जायजा
विज्ञापन

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पूर्व प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने सहारनपुर के जनमंच सभागार पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंडलायुुक्त दीपक अग्रवाल को सभी व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश दिए।
रविवार की रात आठ बजे प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा जनमंच सभागार पहुंचे। उन्होंने मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल को जनमंच बुलवाया और सोमवार को होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से संबंधित जानकारियां ली। कुछ खामियां मिलने पर मंत्री सुरेश राणा ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कुछ देर जनमंच में रुकने के बाद मंत्री सुरेश राणा सर्किट हाउस चले गए। वहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मंडल के अधिकारियों की बैठक ली। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो खामियां रह गई है, उन्हें रात में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


सुमित के परिजनों सांत्वना देने पहुंचे प्रभारी मंत्री
सहारनपुर। मुजफ्फरनगर रेल हादसे में मारे गए बैंक कर्मचारी सुमित गर्ग के मोहल्ला चौंताला स्थित निवास पर देर शाम कृषि व प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही और सांसद राघव लखनपाल शर्मा पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। कहा कि प्रदेश सरकार उनके साथ है। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed