{"_id":"5998992c4f1c1bf60b8b4926","slug":"21503172908-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल-खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल-खिलाड़ी
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित 31वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जूडो के अंतरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता और त्रिलोकचंद गुप्त रहे। उन्होंने विभिन्न खेलों के विजेताओं को पुरस्कृत किया। क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख रामकुमार त्यागी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य ऋषिपाल ने प्रत्येक बच्चे से खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने को कहा। उन्होंने कहा कि खेलों से तन और मन दोनों स्वस्थ बनते हैं, जो सबकी जरूरत है। प्रबंधक विनोद माहेश्वरी, अखिलेश मित्तल, सुनील गुप्ता, धर्मपाल ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रशांत, धर्मेंद्र, रविंद्र, मनोज, अगमदीप वर्मा, नरेश, उमेश, सौरभ गौतम, वीरेंद्र चौधरी, रमन शर्मा, अरविंद शर्मा, कविता, मुक्ता शर्माद्व गरिमा, निशा आदि मौजूद रहीं।
वुशू प्रतियोगिता में दिखाया दम
सहारनपुर। जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई। शुभारंभ एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय चौधरी और अमरीश कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में सौ से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा को आजमाया। जूनियर और सीनियर वर्ग के विजेताओं को सीओ सिटी और आरएसओ प्रेम कुमार के हाथों पुरस्कृत कराया गया। इस दौरान एसोसिएशन सचिव सोनवीर सिंह, अर्जुन सिंह, आयशा, अमर सिंह, आकाश, रुखसार, प्रियरंजन, अविनाश, दीपक कुमार, रविंद्र कुमार, रामबीर सिंह, राहुल कुमार, दीपक राज, रविकांत धीमान, अब्दुल अहद, लाल धर्मेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।
टेबिल टेनिस प्रतियोगिता 23 से
सहारनपुर, 19 अगस्त। जिला स्तरीय अंतरविद्यालीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता 23 अगस्त से डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हो रही है। एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि प्रतियोगिता को कराने का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर प्लेट फॉर्म देकर आगे बढ़ाना है। सचिव अलंकार किशोर ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ कमिश्नर दीपक अग्रवाल करेंगे।