फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   21 special teams of police will catch the prize miscreants

इनामी बदमाशों को दबोचेंगी पुलिस की 21 विशेष टीमें

Mon, 31 May 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
21 special teams of police will catch the prize miscreants
सहारनपुर। जिले में इनामी बदमाश पुलिस की गिरफ्त से ज्यादा समय दूर नहीं रह पाएंगे। इनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया जाएगा। टीम में तेज तर्रार पुलिसकर्मियों को शामिल किया जाएगा। टीम लीडर निरीक्षक व उपनिरीक्षक को बनाया जाएगा। इसके अलावा हेडकांस्टेबल भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

पुलिस रिकार्ड के मुताबिक वर्तमान में करीब 36 इनामी बदमाश फरार चल रहे हैं। जनपद में 21 थाने और सीओ के छह सर्किल हैं। अब प्रत्येक थाना स्तर पर इनामी बदमाशों को पकड़ने की कवायद तेज की जाएगी। इसी वजह से प्रत्येक थाना स्तर पर स्पेशल टीमों का गठन होगा। इनमें उन पुलिसकर्मियों को शामिल किया जाएगा, जिन्होंने बीते छह माह में अपराधियों को पकड़ने में अच्छा काम किया है। प्रत्येक थाना स्तर पर गठित होने वाली टीम का लीडर निरीक्षक व थाने का ही उपनिरीक्षक रहेगा। इसके अलावा तेज तर्रार चार से पांच कांस्टेबलों को शामिल किया जाएगा। इसको लेकर एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा, एसपी सिटी राजेश कुमार और एसपी देहात अतुल शर्मा इन टीमों में शामिल होने वाले पुलिसकर्मियों का चयन करेंगे। सीओ स्तर से उच्चाधिकारियों को पुलिसकर्मियों को रिकार्ड देेखने के नाम दिए जाएंगे। इसके बाद दो सप्ताह के अंदर सभी टीमों को गठन कर इनामी अपराधी को पकड़ने का टास्क भी दिया जाएगा। बेहतरीन काम करने वाले टीमों को पुरस्कार भी मिलेगा।
विज्ञापन

इनामी अपराधियों को पकड़ने की कवायद तेज होगी। थाना स्तर पर तो अभियान चल ही रहे है। अब टीमों का भी विशेष गठन किया जा रहा है। इनामी बदमाश पुलिस की गिरफ्त से ज्यादा समय तक बाहर नहीं रह पाएंगे। -डॉ. एस चनप्पा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed