सहारनपुर। लॉकडाउन के बाद से जिले में फंसे विदेशी जमातियों में से किर्गिस्तान के 21 जमाती शनिवार को स्वदेश के लिए रवाना हो गए। सांसद हाजी फजलुर्रहमान और उनके दामाद औसाफ गुड्डूू सहित अन्य समर्थकों ने उन्हें यहां से दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना कराया।
सभी जमातियों ने सांसद हाजी फजलुर्रहमान, सांसद के दामाद औसाफ गुड्डूू और इनकी मजबूत पैरवी कर मुकदमे से बरी कराने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता चौधरी जानिसार का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि सांसद परिवार की मेहमान नवाजी को ये लोग कभी नहीं भूल पाएंगे। अधिवक्ता जानिसार ने बताया कि कुल 57 विदेशी जमातियों में से अब केवल तीन ही विदेशी जमाती बचे हैं। इस तरह यहां आए सभी विदेशी जमाती स्वदेश चले गए हैं। इस दौरान पूर्व चेयरमैन शराफत खान, अनवार अहमद, तब्लीगी जमात के जिम्मेदार हुसैन अहमद, मौलाना अब्दुल मालिक मुगीसी, साशा गुड्डू, अख़लाक भाई, तसलीम पहलवान, अदनान आदि उपस्थित रहे।