{"_id":"5cd71edcbdec22075a3bd158","slug":"201557602012-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को दूध पिलाने वाली महिला को रोजा कजा करने की छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे को दूध पिलाने वाली महिला को रोजा कजा करने की छूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चे को दूध पिलाने वाली महिला को रोजा कजा करने की छूट
सहारनपुर। हेल्पलाइन के जरिए रोजेदारों की शंकाओं को दूर किया गया। जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व इमाम कारी इसहाक गोरा ने सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि बच्चे को दूध पिलाने वाली महिला के लिए रोजा कजा करने की छूट है। बताया कि खुद को ऐसे कामों से बचाएं, जो अल्लाह, देश और कानून के खिलाफ हो। शरीयत के मुताबिक किसी को तकलीफ न पहुंचाएं। अल्लाह को वह इंसान बिल्कुल पसंद नहीं है, जो दूसरों को तकलीफ पहुंचाता है। हमें ऐसे काम करने चाहिए, जो अल्लाह को पसंद हो।
---------------------
सवाल:- देवबंद निवासी शगुफ्ता ने पूछा कि उनका एक वर्ष का बच्चा है, जो कमजोर है। वह उनका ही दूध पीता है। अब रोजे की हालत में दूध पिलाने में दिक्कत आती है, जिसकी वजह से बच्चे की तबियत पर असर आ रहा है। ऐसी सूरत में शरीयत क्या कहती है।
जवाब:-शरीयत में आया है कि अगर बच्चे और महिला की तरफ से अंदेशा है कि रोजे की हालत में दूध न पिलाने की वजह से बच्चे की सेहत पर असर आ रहा है तो इजाजत है कि वह रोजा न रखे और बाद में उसकी कजा करे।
विज्ञापन
---------------
सवाल:- घंटाघर निवासी रणजीत सिंह ने पूछा कि वह रोज देखते हैं कि रात में तरावीह के बाद कुछ युवा एक बाइक पर तीन सवारी बैठकर तेजी से वाहन दौड़ाते हैं और घूमते फिरते हैं। यहां तक कि हाईवे पर रेस लगाते हुए नजर आते हैं, जिससे लोगों को परेशानी होती है और खुद उनके साथ भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है। ऐसी सूरत में शरीयत उन लोगों के लिए क्या हुकुम देती है।
जवाब:- यह कानूनी अपराध है। हमारे देश का कानून इस तरह का काम करने को मना करता है। शरीयत के अनुसार हम जिस देश के बाशिंदे हैं, उसका कानून मानना हमारा मजहबी और दीनी फर्ज है। दूसरों को तकलीफ पहुंचाना शरीयत में बहुत बड़ा गुनाह है, जो लोग इस तरह घूमते फिरते हैं, वह यकीनन शरीयत और देश के कानून के खिलाफ है। ऐसे लोगों को अल्लाह से अपने गुनाह की तौबा करनी चाहिए।
--------------
सवाल:- मोहल्ला काजी निवासी अनस रहमान ने पूछा कि वह रोजे की हालत में अपने नाखून कटवा सकते हैं। इससे रोजे पर कोई असर तो नहीं पड़ता है।
जवाब:- रोजे की हालत में नाखून काटे जा सकते हैं। इससे रोजे पर कोई असर नहीं आता है।
------------------------
सवाल: छत्ता बारूबल निवासी दानिश सिद्दीकी ने पूछा कि नजले की हालत में विक्स या बाम लगाने पर रोजा टूट जाएगा या मकरू होगा।
जवाब: ऐसी ही हालत में रोजा मकरू ही नहीं बल्कि टूट सकता है। ऐसे विक्स या बाम नहीं लगाना चाहिए।
-------------------------
इन नंबों पर पूछे सवाल
सहारनपुर। हेल्पलाइन के नंबर 9897399207, 9557757705, 9319462031, 9319309995 पर दोपहर 12 से तीन बजे तक कोई भी व्यक्ति सवाल पूछ सकता है। इनके अलावा व्हाटसएप नंबर 9897399207, 9557757705 पर भी सवाल पूछे जा सकते हैं।