{"_id":"5c72dd1ebdec2273aa6bbfe1","slug":"201551031582-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद हो सकती है बसपा प्रत्याशी की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद हो सकती है बसपा प्रत्याशी की घोषणा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो गई हैं। दो दिन बाद बसपा नेताओं की अहम बैठक सहारनपुर में होगी, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी सहित कई नेता शामिल होंगे। इस बैठक में सहारनपुर सीट से बसपा प्रत्याशी के नाम की घोषणा होने की संभावना है। 27 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम में सहारनपुर लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों को बुलाया गया है।
इस सिलसिले में रविवार को बसपा कार्यालय पर बैठक हुई। मुख्य जोन कॉअर्डिनेटर नरेश गौतम ने समस्त जिम्मेदार पदाधिकारी, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों से लोकसभा चुनाव की रणनीति पर विचार किया। उन्होंने कहा कि 27 फरवरी को रंगोली बैंक्वेट हाल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राईन पार्टी की अध्यक्ष के निर्देश पर चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा किसी भी दिन हो सकती है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को मजबूती से चुनाव की तैयारी में जुटना है। उन्होंने कहा कि गठबंधन की तरफ से जिसे भी प्रत्याशी घोषित किया जाएगा, उसको जिताने में हर कार्यकर्ता को अपना योगदान देना है। जोन कॉअर्डिनेटर जनेश्वर प्रसाद, प्रमुख इमरान मलिक, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू ने भी विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल ने की और संचालन एस आलम ने किया। बैठक में मयंक कटारिया, योगेश कुमार, ममता चौधरी, सुंदरलाल, चौधरी श्यामवीर, राव बाबर, विजयपाल सिंह, नवीन खटाना, कंवरपाल सैनी, विनोद एडवोकेट, प्रताप सिंह, बबलू कुमार, सुरेंद्र जैन और नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।