फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आवास योजना में अनियमितता बरतने का आरोप

आवास योजना में अनियमितता बरतने का आरोप

Thu, 21 Feb 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
आवास योजना में अनियमितता बरतने का आरोप
सहारनपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष इसरार चौधरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। मामले में जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की। इसरार चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए नामित संस्था द्वारा पात्रों की डीपीआर तैयार कराई जा रही है, जिसमें बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है। आवेदनकर्ता डूडा विभाग के चक्कर काट रहे हैं। आरोप है कि पात्रों के फार्म कार्यालय में बिखरे पड़े हैं। जिलाधिकारी से मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

धोखे से नगदी हड़पने का आरोप
सहारनपुर। कोतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव पंडौली निवासी मोहम्मद कुर्बान ने बैंक कर्मचारी पर धोखाधड़ी से नगदी हड़पने का आरोप लगाया है। मोहम्मद कुर्बान का कहना है कि उसने डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड शाखा नागल से ऋण लिया था। आरोप है कि एक बैंक कर्मचारी ने उससे 37 हजार रुपये की नगदी जमा करा ली और कहा कि उसका ब्याज माफ कर दिया गया है। पासबुक में भी इसकी एंट्री की गई। कुछ दिनों बाद जब वह बैंक गया तो पता चला कि उसका ब्याज ज्यों का त्यों है। आरोप है कि बैंक कर्मचारी ने धोखाधड़ी से नगदी हड़प ली। मामले में डीएम से कार्रवाई की मांग गई। सोसायटी सचिव रामकुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
सहारनपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सरकड़ी शेख निवासी राव हैदर अली ने एसएसपी कार्यालय पर शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग उसकी जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। आरोपियों के खिलाफ कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि गत 15 फरवरी को उसे पुलिस ने पुवांरका चौकी पर बुलाया और आरोपियों से समझौता करने का दबाव बनाया। इसके बाद आरोपियों के दबाव में पुलिस ने उसे ही शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। राव हैदर ने मांग की है कि मामले में जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed